चान्हो: चान्हो प्रखंड अंतर्गत रोल गांव में दलित पंचायत का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अगुवाई दिनेश राम के द्वारा किया गया। इस अवसर पर रांची ही नहीं बल्कि लातेहार, लोहरदगा,पलामू सहित अन्य जिलों से आए हुए दलित समाज के अगुवा सम्मिलित हुए। मंच पर संबोधित करते हुए कांग्रेसी नेता मो. मोजीबुल्ला ने बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर की विचारों को साझा करते हुए कहा कि उन्होंने आजीवन दलित, वंचित शोषित ,पिछड़े वर्ग के लोगों की दशा दिशा सुधारने के लिए संघर्ष किया। उनके संदेश आज भी हमारे समाज में समानता न्याय भाईचारा की राह दिखाते हैं।साथ ही उन्होंने यह दोहराया कि : शिक्षित बनो संगठित रहो, अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करो _यही समाज के उत्थान की कूंजी है।जब तक समाज के अंतिम तबके तक सम्मान व अधिकार नहीं पहुंचेगी तब तक बाबा साहेब डॉ अंबेडकर का सपना अधूरा रहेगा । अंत में सभी लोगों ने यह संकल्प लिया कि बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर के द्वारा दिखाए गए मार्गो पर आपसी भेद भाव मिटाते हुए चलना होगा।और समाज के हक अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रहेगी। मौके पर भीम आर्मी के प्रधान महासचिव मधुसूदन कुमार, रविदास धर्म संगठन के झारखंड प्रांत अरुण राम, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मो. इस्तेयाक, इरसाद खान,हफीजुल अंसारी, मंगलेश्वर उरांव, बसंत राम,हरी राम,दिलीप राम, दिनेश राम,के अलावे सैकड़ों की संख्या में दलित समाज के अगुआ मौजूद रहे।
