रांची: माननीय न्यायमूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा श्री सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश पर एवं माननीय सदस्य सचिव झालसा, कुमारी रंजना अस्थाना एवं माननीय न्यायायुक्त, रांची श्री अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव श्री राकेश रौशन की मौजुदगी में 90 दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है। यह गहण विधिक जागरूकता कार्यक्रम 90 दिनों तक चलेगा। इसी आलोक में आज दिनांक 11.07.2026 को राहे प्रखण्ड के कस्तुरबा बालिका आवासीय विद्यालय, राहे में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एलएडीसी सहायक, पंकज कुमार शर्मा, मानव कुमार सिंह, भुप्रताप महतो, पुष्पा कुमारी, दिलखुष महतो, जगदीश महतो, सुभाष चंद्र महतो, संजय भोगता, विद्यालय के प्रिंसिपल विमला कुमारी, फुलमनी बाड़ा, षिक्षक और विद्यालय के स्टाफ समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
एलएडीसी सहायक पंकज कुमार शर्मा ने कहा कि मानव तस्करी और वाणिज्यिक यौन शोषण आधुनिक समाज के लिए एक गंभीर अभिशाप हैं। यह न केवल कानूनी अपराध है, बल्कि मानव अधिकारों और गरिमा का सबसे क्रूर उल्लंघन भी है। इस संवेदनशील मुद्दे का समाधान करने और पीड़ितों को न्याय दिलाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण ने 2015 में इस विशेष योजना की शुरुआत की है। इसके उद्देश्य के बारे में बताते हुए श्री वीरेन्द्र प्रताप ने कहा कि इस योजना का प्राथमिक उद्देश्य समाज के सबसे वंचित और शोषित वर्ग को कानूनी, सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है।
यह भी ज्ञात हो कि डालसा टीम में शामिल सभी पीएलवी ने भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आयोजित होनेवाली समाधान समारोह विशेष लोक अदालत के बारे में लोगों को जानकारी दी। कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों के निस्तारण हेतु दिनांक 21,22 और 23 अगस्त को व्यवहार न्यायालय, रांची में उपस्थित होकर अपने मामले की शीघ्र और सौहाद्रपूर्ण ढंग से समाधान करा सकते है। आगामी 18 सितम्बर को आयोजित होनेवाली चेक अनादरण से संबंधित विशेष लोक अदालत के बारे में जानकारी दी। पीएलवी दिलखुश महतो ने राष्ट्रीय लोक अदालत पर फोकस करते हुए बताया कि आगामी 12 सितम्बर को व्यवहार न्यायालय, रांची में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा, जिसमें वादकारी अपने वादों का निस्तारण निःशुल्क करा सकते है। अंत में भुप्रताप महतो ने नालसा टाॅल फ्री नम्बर – 15100 पर फोकस किये तथा पम्पलेट और लिफलेट का वितरण भी किया गया वहीं मानव कुमार सिंह ने बाल विवाह, बाल श्रम, डायन बिसाही एवं दहेजा प्रथा पर प्रकाष डाला।
