Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»40 वर्षों से लगने वाला मोरहाबादी का साप्ताहिक बाजार बंद, निगम के फैसले से सब्जी विक्रेताओं में नाराजगी
झारखंड

40 वर्षों से लगने वाला मोरहाबादी का साप्ताहिक बाजार बंद, निगम के फैसले से सब्जी विक्रेताओं में नाराजगी

Super_UserBy Super_UserJuly 4, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची। राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में पिछले लगभग 40 वर्षों से लगने वाले साप्ताहिक सब्जी बाजार को शनिवार को रांची नगर निगम ने बंद करा दिया। निगम का कहना है कि बाजार में लगातार बढ़ रही भीड़ और ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। वहीं, निगम की इस कार्रवाई से सब्जी और फल विक्रेताओं में भारी नाराजगी है। कई विक्रेता मैदान में ही डटे रहे और आंदोलन की चेतावनी दी।
स्थानीय लोगों के अनुसार, मोरहाबादी मैदान में प्रत्येक शनिवार को शहर का सबसे बड़ा साप्ताहिक सब्जी बाजार लगता है, जहां रांची और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में किसान और विक्रेता अपनी उपज बेचने आते हैं। शनिवार को नगर निगम के निर्देश के बाद बाजार लगाने की अनुमति नहीं दी गई और विक्रेताओं को वापस लौटा दिया गया। दूरदराज के अधिकांश विक्रेता सुबह ही लौट गए, लेकिन 100 से अधिक विक्रेता मैदान में डटे रहे और फैसले के विरोध में आंदोलन की तैयारी करने लगे।
नगर निगम के कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें वरिष्ठ अधिकारियों से स्पष्ट निर्देश मिला था कि अब मोरहाबादी मैदान में साप्ताहिक बाजार नहीं लगेगा। इसी आदेश के अनुपालन में नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने मैदान में किसी भी विक्रेता को दुकान लगाने की अनुमति नहीं दी। स्थिति पर नजर रखने के लिए निगम की कई टीमें दिनभर मौके पर तैनात रहीं।
उल्लेखनीय है कि मोरहाबादी मैदान में पिछले चार दशकों से सप्ताह में दो दिन बुधवार और शनिवार को ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों किसान और सब्जी विक्रेता अपनी ताजा उपज लेकर आते रहे हैं। बाजार समाप्त होने के बाद वे देर शाम या रात में अपने गांव लौट जाते हैं। इस व्यवस्था के बंद होने से उन विक्रेताओं की आजीविका पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
रातू निवासी सब्जी विक्रेता राम महतो ने बताया कि वह पिछले 35 वर्षों से मोरहाबादी बाजार में सब्जियां बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। वहीं, फल विक्रेता मोहम्मद इश्तियाक ने कहा कि वह करीब 25 वर्षों से इसी बाजार में फल बेचते आ रहे हैं। उनका कहना है कि बाजार बंद होने से उनकी रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है।
दूसरी ओर, कुछ स्थानीय लोगों ने नगर निगम के निर्णय का समर्थन किया है। उनका कहना है कि पहले जहां बाजार में 50 से 100 दुकानें लगती थीं, वहीं अब दुकानों की संख्या बढ़कर करीब 1,600 तक पहुंच गई है। इसके कारण मोरहाबादी मैदान और आसपास की सड़कों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। उनका आरोप है कि कई विक्रेताओं ने सड़क तक अतिक्रमण कर दुकानें लगानी शुरू कर दी थीं, जिससे आम लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.