Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»जमशेदपुर बंद पूरी तरह रहा सफल : सरयू
झारखंड

जमशेदपुर बंद पूरी तरह रहा सफल : सरयू

Super_UserBy Super_UserJuly 3, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

पूर्वी सिंहभूम। डीडी हत्याकांड और शहर में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था के विरोध में शुक्रवार को आयोजित जमशेदपुर बंद को विधायक सरयू राय ने पूरी तरह सफल और स्वतःस्फूर्त बताया। उन्होंने कहा कि यह किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि आम जनता का बंद था। लोगों ने अपराध के खिलाफ अपनी नाराजगी जताते हुए स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखे और शहर की सड़कों पर भी सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम आवाजाही रही।
शुक्रवार काे पत्रकाराें से बातचीत में सरयू राय ने कहा कि जनता ने उनके आह्वान को अपना आह्वान मानते हुए सहयोग किया। उन्होंने कहा कि जिन मुद्दों को उन्होंने जनता के सामने रखा था, उन्हें लोगों ने अपनी चिंता का विषय माना और इसी कारण बिना किसी दबाव के बाजार बंद रहे। उनके अनुसार पूरे बंद के दौरान कहीं से भी किसी बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। केवल बिष्टुपुर स्थित एलआईसी बिल्डिंग के पास कुछ देर के लिए बंद समर्थकों और पुलिस के बीच हल्की बहस हुई, लेकिन मामला शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गया। उन्हाेंने कहा कि जमशेदपुर में लंबे समय से अपराध की संस्कृति विकसित हो गई है। उनका आरोप था कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है और उन्हें कानून का डर नहीं रह गया है।
उन्होंने कहा कि शहर को नए वरीय पुलिस अधीक्षक मिले हैं और अब यह देखना होगा कि वे कानून-व्यवस्था को किस तरह पटरी पर लाते हैं। सरयू राय ने उम्मीद जताई कि नई पुलिस टीम अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी और आम लोगों में सुरक्षा का विश्वास बहाल करेगी।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.