Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»केवल ट्रांसफर से नहीं सुधरेगी कानून-व्यवस्था, पुलिस बल को मजबूत करना होगा: राहुल मुर्मू
झारखंड

केवल ट्रांसफर से नहीं सुधरेगी कानून-व्यवस्था, पुलिस बल को मजबूत करना होगा: राहुल मुर्मू

Super_UserBy Super_UserJuly 3, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची। झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने राज्य में हालिया प्रशासनिक फेरबदल के बीच कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि केवल अधिकारियों के तबादले से अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव नहीं है। एसोसिएशन का मानना है कि पुलिस व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सरकार को संसाधनों, मानवबल और आधारभूत सुविधाओं पर दीर्घकालिक निवेश करना होगा।
झारखंड पुलिस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार मुर्मू ने जमशेदपुर और सरायकेला के वरीय पुलिस अधिकारियों के हालिया तबादलों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ट्रांसफर-पोस्टिंग शासन और पुलिस प्रशासन की एक नियमित तथा सतत प्रक्रिया है। एसोसिएशन को इस प्रक्रिया पर कभी कोई आपत्ति नहीं रही है, लेकिन अपराध और कानून-व्यवस्था जैसी गंभीर चुनौतियों का समाधान केवल अधिकारियों के स्थानांतरण से नहीं निकाला जा सकता।
शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में राहुल कुमार मुर्मू ने कहा कि झारखंड पुलिस लंबे समय से सीमित संसाधनों और अपेक्षाकृत कम संख्या बल के साथ कठिन परिस्थितियों में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही है। ऐसे में सरकार को केवल प्रशासनिक बदलाव तक सीमित रहने के बजाय पुलिस बल की बुनियादी जरूरतों पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि राज्य में बढ़ती चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाना, उन्हें आधुनिक उपकरण और तकनीकी संसाधन उपलब्ध कराना तथा कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना समय की मांग है। प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य सरकार से आग्रह किया कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही ऐसी दीर्घकालिक नीति तैयार की जाए, जिससे पुलिस व्यवस्था और अधिक मजबूत एवं सक्षम बन सके। उन्होंने कहा कि जब तक पुलिस बल को पर्याप्त संसाधन, आधुनिक तकनीक और आवश्यक मानवबल उपलब्ध नहीं कराया जाएगा, तब तक कानून-व्यवस्था को स्थायी रूप से सुदृढ़ करना चुनौतीपूर्ण बना रहेगा।
राहुल कुमार मुर्मू ने कहा कि राज्य सरकार को पुलिस व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए व्यापक और दीर्घकालिक रणनीति अपनानी चाहिए। उनका मानना है कि मजबूत पुलिस तंत्र ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित कर सकता है और ऐसा वातावरण बना सकता है, जहां कोई भी अपराधी कानून को हाथ में लेने का साहस न कर सके।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.