Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा: बैंड-ताशा पार्टी के सात सदस्यों की मौत, एक गंभीर; आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-23 किया जाम
झारखंड

रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा: बैंड-ताशा पार्टी के सात सदस्यों की मौत, एक गंभीर; आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-23 किया जाम

avnpostBy avnpostJune 26, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रामगढ़ । रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग (एनएच-23) पर बारलोंग के समीप गुरुवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में बैंड-ताशा पार्टी से जुड़े सात लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर किया गया है। दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-23 जाम कर दिया और सड़क सुरक्षा संबंधी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
पुलिस के अनुसार, बलसगरा के दो लोग और मरांगमरचा गांव के बैंड-ताशा पार्टी के सदस्य एक कार्यक्रम के सिलसिले में सवारी वाहन से मरांगमरचा पहुंचे थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वाहन में छह अन्य सदस्यों को लेकर सभी बलसगरा लौट रहे थे। इसी दौरान रामगढ़ की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे कोयला लदे एक ट्रक ने ओवरटेक करने के क्रम में सवारी वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि सवारी वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों, रजरप्पा थाना पुलिस तथा आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल रामगढ़ सदर अस्पताल पहुंचाया।
रामगढ़ सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि अस्पताल लाए गए आठ घायलों में से सात को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि एक घायल की हालत अत्यंत गंभीर होने के कारण उसे रिम्स, रांची रेफर किया गया है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखा गया है।
बैंड-ताशा पार्टी से जुड़े पिंटू ने बताया कि वाहन में कुल आठ लोग सवार थे। इनमें दो लोग बलसगरा तथा छह लोग मरांगमरचा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। हालांकि, सभी मृतकों की औपचारिक शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है।
रामगढ़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) आलोक रंजन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ट्रक के गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में आकर सवारी वाहन को टक्कर मारने की बात सामने आई है। दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है और ट्रक चालक की तलाश जारी है। घटना के बाद मृतकों के परिजनों 6प्रदर्शनकारियों ने सड़क चौड़ीकरण, स्ट्रीट लाइट की स्थापना, डिवाइडर निर्माण, सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा दुर्घटना-रोधी स्थायी उपायों की मांग की।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एसडीपीओ अनूप रंजन, हेडक्वार्टर डीएसपी अकरम रज्जा, रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय, गोला थाना प्रभारी अभिषेक कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात है। प्रशासन ग्रामीणों से वार्ता कर जाम समाप्त कराने और स्थिति सामान्य करने का प्रयास कर रहा है। पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.