90 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम के तहत डालसा का रांची रेलवे स्टेशन में विधिक जागरूकता कार्यक्रम।
रांची: माननीय झारखण्ड उच्च न्यायालय के न्यायामूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा, श्री सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश तथा माननीय सदस्य सचिव, झालसा कुमारी रंजना अस्थाना एवं माननीय न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष डालसा, रांची, श्री अनिल कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में आज दिनांक 26.06.2026 को डालसा रांची ने रांची रेवले स्टेषन एवं प्रेमाश्रय रांची में 90 दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत अंतराष्ट्रीय नषा निषेध और अवैध तस्करी विरोधी दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस अवसर पर डिप्टी एलएडीसी श्रीमति कविता कुमारी खाती, लाईफ सेवर्स एनजीओ के प्रमुख अतुल गेरा, सीआईडी के पिलेन्द्र कुमार, पीएलवी संगीता सिंह, संगीता देवी, रजनी देवी, निशांत निश्चल, प्रदीप नाग समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
डिप्टी एलएडीसी श्रीमति कविता कुमारी खती ने यात्रियों व उपस्थित लोगों को नशा के दुष्परिणाम तथा बचाव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही बचाव है। युवाओं को नशे से बचाना ही विधिक जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य है। लाईफ सेवर्स एनजीओ के प्रमुख अतुल गेरा ने कहा कि आज देश की सबसे बड़ी ताकत यानी युवा पीढ़ी नशे की लत में फंसकर अपना भविष्य बर्बाद कर रही है, विधिक जागरूकता कर इस पर लगाम कसना ही हमारा उद्देश्य है। सीआईडी के पिलेन्द्र कुमार ने कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान के माध्यम से लोगों, विशेषकर युवाओं और महिलाओं को जागरूक किया गया है। इसमें शिक्षण संस्थानों, पारा लिगल वाॅलिन्टियर्स की महत्वपूर्ण भागीदारी रही है। उन्होंने इसके बाचव और रोकथाम पर भी फोकस किये।
