रांची: माननीय न्यायमूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा श्री सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश पर एवं माननीय सदस्य सचिव झालसा, कुमारी रंजना अस्थाना एवं माननीय न्यायायुक्त, रांची श्री अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव श्री राकेश रौशन की मौजुदगी में 90 दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है। इसी आलोक में आज दिनांक 19.06.2026 को नामकुम प्रखण्ड के जोरार कुम्हार टोली में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एलएडीसी चीफ, श्री प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, पीएलवी मानव कुमार सिंह, युधिष्ठिर महतो, लता कुमारी, प्रीति कुमारी, अमित बड़ाईक, सीमा कुमारी, जसिंता टोप्पो, तारा मिंज, चालक राजा वर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
एलएडीसी चीफ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने उपस्थित लोगों को माननीय झालसा द्वारा संचालित योजना मानवता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट मानवता समाज के सबसे कमजोर और असहाय वर्गों को कानूनी और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने की एक बेहद संवेदनशील पहल है। कोविड-19 महामारी के संकटपूर्ण समय में 24 मई 2020 को झारखंड उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देश पर इस योजना को ई-लॉन्च किया गया था। आगे उन्होंने इस योजना के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत सभी जिलों में ऐसे जरूरतमंद बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं की पहचान करना जिन्हें मदद की दरकार है। संकट के समय (जैसे कोरोना काल या अन्य आपदाओं में) उन तक भोजन, राशन, दवाइयां, मास्क और सैनिटाइजर जैसी आवश्यक वस्तुएं पहुंचाना। पात्र लाभार्थियों को पेंशन, राशन कार्ड और स्वास्थ्य बीमा जैसी विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना तथा वंचित वर्गों के किसी कानूनी अधिकार का हनन होता है, तो उन्हें पूरी तरह मुफ्त कानूनी सलाह और वकील मुहैया कराना भी इस योजना का मुख्य उद्देश्य है।
यह भी ज्ञात हो कि उपस्थित लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची और यहां से मिलनेवाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी गयी। नालसा टाॅल फ्री नम्बर – 15100 पर भी फोकस किया गया एवं मध्यस्थता तथा लोक अदालत की जानकारी दी गयी। डालसा के पीएलवी ने लोगों को वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, बाल श्रम, बाल विवाह, पीड़ित मुआजवा, डायन बिसाही आदी पर बतायें और लोगों को जागरूक किये। अंत में लिफलेट और पम्पलेट का वितरण भी किया गया।
