रांची: मुहर्रम नवजवान कमिटी, मेन अखाड़ा मस्जिद मोहल्ला, मोरहाबादी रांची की ओर से एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रांची सेंट्रल मुहर्रम कमिटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित कर उनकी सामाजिक एवं संगठनात्मक सेवाओं की सराहना की गई।
कार्यक्रम का आयोजन कमिटी के उप खलीफा एवं सेंट्रल मुहर्रम कमिटी रांची के सचिव *मो. शोएब खान* तथा खलीफा मो. हसन उर्फ हशमतके नेतृत्व में किया गया। समारोह में उपस्थित अतिथियों एवं पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सेंट्रल मुहर्रम कमिटी के महासचिव अकीलुर रहमान, प्रवक्ता मो. इस्लाम, कार्यकारी अध्यक्ष, आफताब आलम, सज्जाद इदरीसी, खालिद उमर, वसीम खान बबलू, लड्डन गद्दी, मुजाहिद, शोएब खान, जमील अख्तर, परवेज़ आलम, उमर खान, अशफाक बबलू, सहित अन्य पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।
समारोह में शोएब खान ने कहा कि मुहर्रम केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि त्याग, बलिदान, अनुशासन और भाईचारे का संदेश देने वाला पर्व है। सभी पदाधिकारियों ने मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में कमिटी की ओर से सभी अतिथियों एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया। समारोह सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
