चान्हो: प्रखंड के सोनचिपी स्थित ललमटिया में 84 मौजा सेंट्रल मुहर्रम कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 27 जून 2026 को मुहर्रम मेला एवं पारंपरिक मुहर्रम जुलूस के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 27 जून को मेला और मुहर्रम जुलूस शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं आपसी भाईचारे के साथ आयोजित किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, जुलूस के मार्ग तथा विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक की अध्यक्षता कमेटी के सदर जुलफान अंसारी ने की, जबकि संचालन महासचिव सज्जाद अंसारी ने किया। इस अवसर पर 84 मौजा के सभी मोजावरों के साथ-साथ सोनचिपी के सभी कमेटी सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन को सफल बनाने के लिए आपसी सहयोग और एकजुटता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
