Close Menu
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»देश»झारखंड में मानसून की दस्तक कभी भी संभव, 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
देश

झारखंड में मानसून की दस्तक कभी भी संभव, 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

avnpostBy avnpostJune 12, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची। झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं और मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मानसून कभी भी दस्तक दे सकता है। विभाग ने संभावना जताई है कि अगले कुछ घंटों में दक्षिण-पश्चिम मानसून झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और बंगाल की खाड़ी के शेष हिस्सों में आगे बढ़ सकता है।
इस बीच मौसम विभाग ने शनिवार को राज्य के 12 जिलों में बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। संभावित खराब मौसम को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ आकाशीय बिजली गिरने और मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।
राज्य के जिन जिलों के लिए चेतावनी जारी की गई है उनमें देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो और रामगढ़ शामिल हैं। ये जिले मुख्य रूप से राज्य के उत्तर-पूर्वी और निकटवर्ती मध्यवर्ती क्षेत्र में स्थित हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। इस अवधि में पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया में सर्वाधिक 92.2 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। राजधानी रांची में भी 40.6 मिलीमीटर बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना बना रहा और लोगों को गर्मी से राहत मिली।
तापमान की बात करें, तो पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सर्वाधिक तापमान डाल्टनगंज में 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान रांची में 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा तथा धूप खिली रही। हालांकि दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए और मध्यम गति से ठंडी हवाएं चलने लगीं। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को उमस और गर्मी से काफी राहत मिली।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

दहशत के साए में पूर्णाडीह प्रोजेक्ट.. टेरर फंडिंग से हलकान हैं कोयला कारोबारी

June 18, 2026

झारखंड हाई कोर्ट ने पुल-पुलियों के गिरने के मामले में ग्रामीण विकास विभाग के सचिव से मांगा विस्तृत शपथ पत्र

June 18, 2026

एचईसी यूनियन की सभा में मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा

June 18, 2026

✤ अभी-अभी

दहशत के साए में पूर्णाडीह प्रोजेक्ट.. टेरर फंडिंग से हलकान हैं कोयला कारोबारी

June 18, 2026

झारखंड हाई कोर्ट ने पुल-पुलियों के गिरने के मामले में ग्रामीण विकास विभाग के सचिव से मांगा विस्तृत शपथ पत्र

June 18, 2026

एचईसी यूनियन की सभा में मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा

June 18, 2026

झारखंड कृषि व्यापार मेला 2026 का भव्य समापन समारोह और वरिष्ठ अधिकारियों के संबोधन के साथ हुआ समापन

June 18, 2026

युथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, झारखंड द्वारा “एक्सीलेंस अवार्ड समारोह” आयोजित करने का निर्णय

June 17, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.