Close Menu
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड दौरे की तैयारियों में जुटी भाजपा, प्रदेश कार्यालय में बनी रणनीति
झारखंड

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड दौरे की तैयारियों में जुटी भाजपा, प्रदेश कार्यालय में बनी रणनीति

Super_UserBy Super_UserJune 3, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के छह और सात जून को प्रस्तावित दो दिवसीय झारखंड दौरे को लेकर प्रदेश भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। दौरे की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को रांची स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रमों की रूपरेखा और संगठनात्मक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक के बाद भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाऊरी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के दो दिवसीय दौरे को लेकर पार्टी पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि बैठक का उद्देश्य दौरे से संबंधित सभी कार्यक्रमों की रणनीति तय करना और उनके सफल क्रियान्वयन के लिए जिम्मेदारियां निर्धारित करना था।
बाऊरी ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रमों से जुड़ी तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की गई और विभिन्न नेताओं एवं पदाधिकारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालने के बाद यह उनका पहला झारखंड दौरा होगा, इसलिए इसे लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
भाजपा महामंत्री ने कहा कि अपने प्रवास के दौरान नितिन नवीन पार्टी की कई संगठनात्मक बैठकों में भाग लेंगे। इसके अलावा वे विभिन्न सामाजिक और गैर-राजनीतिक कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। प्रदेश भाजपा का मानना है कि इस दौरे से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा।
अमर कुमार बाऊरी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का रांची और झारखंड से विशेष लगाव रहा है। उनका जन्म रांची में हुआ और उनकी उच्च शिक्षा भी यहीं से हुई है। ऐसे में झारखंड उनके लिए कोई नया प्रदेश नहीं है, बल्कि यह उनकी कर्मभूमि और भावनात्मक रूप से जुड़ा क्षेत्र है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

नशामुक्त समाज से प्राप्त होगा विकसित भारत का लक्ष्य

July 29, 2026

थानों में साप्ताहिक जन शिकायत समाधान शिविर, SSP समेत अधिकारियों ने सुनी लोगों की समस्याएं

July 29, 2026

किडनी और यूरोलॉजी रोगों पर पारस एचइसी हॉस्पिटल का जागरूकता सेमिनार संपन्न

July 29, 2026

✤ अभी-अभी

नशामुक्त समाज से प्राप्त होगा विकसित भारत का लक्ष्य

July 29, 2026

थानों में साप्ताहिक जन शिकायत समाधान शिविर, SSP समेत अधिकारियों ने सुनी लोगों की समस्याएं

July 29, 2026

किडनी और यूरोलॉजी रोगों पर पारस एचइसी हॉस्पिटल का जागरूकता सेमिनार संपन्न

July 29, 2026

बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा व त्वरित न्याय पर जागरूक करना ही लक्ष्य: डालसा

July 29, 2026

बच्चों के लिए न्याय प्रणाली को सरल, सुलभ और तनावमुक्त बनाना ही लक्ष्य: राजेश कुमार सिन्हा

July 28, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.