ओरमांझी: प्रखण्ड स्थित आरटीसी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (RTCIT) आनंदी ओरमांझी में बुधवार को पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में भक्ति और उल्लास का वातावरण देखने को मिला।
पूजा कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11:00 बजे विधिवत मंत्रोच्चारण और भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना से किया गया। इस दौरान कॉलेज के सभी छात्र-छात्राएँ एकत्र होकर पूजा में सम्मिलित हुए और भगवान विश्वकर्मा से ज्ञान, कौशल तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर संस्थान के निदेशक ए. पी. सिंह, सचिव श्याम नारायण महतो, प्राचार्य डॉ. एन. हरि बाबू तथा प्रबंध निदेशक सुमित राज ने पूजा-अर्चना में भाग लिया और छात्रों को मेहनत व समर्पण के साथ शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। पूजा में प्रतीक राज सहित सभी संकाय सदस्य एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारी भी शामिल हुए। सभी ने मिलकर तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में संस्थान की निरंतर प्रगति और छात्रों की सफलता की मंगलकामना की। पूरे कार्यक्रम का समन्वयन शिव नारायण महतो एवं अमित कुमार द्वारा किया गया। उनकी देखरेख में आयोजन सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पूजा के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। पूरे परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल छाया रहा। इस आयोजन ने न केवल संस्थान को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान की, बल्कि छात्रों,शिक्षकों और कर्मचारियों के बीच एकता और सामूहिकता की भावना को भी मजबूत किया।
