आप सभी शिक्षकों ने शिक्षा के पवित्र क्षेत्र में निष्ठा, धैर्य और समर्पण के साथ सेवा की है। आपने न सिर्फ ज्ञान दिया, बल्कि हजारों बच्चों के भविष्य को आकार दिया, उनके सपनों को पंख दिए और समाज को बेहतर नागरिक दिए। आपका यह योगदान अमूल्य है: उपायुक्त रांची
Ranchi: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आज समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में17वें पेंशन दरबार-सह-सेवानिवृत्ति विदाई सम्मान समारोह* का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा,“आप सभी शिक्षकों ने शिक्षा के पवित्र क्षेत्र में निष्ठा, धैर्य और समर्पण के साथ सेवा की है। आपने न सिर्फ ज्ञान दिया, बल्कि हजारों बच्चों के भविष्य को आकार दिया, उनके सपनों को पंख दिए और समाज को बेहतर नागरिक दिए। आपका यह योगदान अमूल्य है। सेवानिवृत्ति के बाद भी आप अपने अनुभव और ज्ञान का उपयोग समाज के लिए जारी रखें। स्वस्थ रहें, सक्रिय रहें, नई पीढ़ी को मार्गदर्शन देते रहें और सुखमय जीवन व्यतीत करें। जिला प्रशासन आपके सेवा भाव और योगदान के लिए हमेशा आभारी रहेगा। उपायुक्त ने सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों को बधाई देते हुए उन्हें जीवन में स्वस्थ और व्यस्त रहने की सलाह भी दी।
जानकारी हो यह 17वां पेंशन दरबार समारोह है। जनवरी 2026 से जिला प्रशासन द्वारा शिक्षकों के साथ-साथ अन्य कर्मचारियों को भी सेवानिवृत्ति का लाभ एवं सम्मान देने की प्रक्रिया शुरू की गई है। अब तक *300 से अधिक शिक्षक एवं शिक्षिकाओं* को इस कार्यक्रम के माध्यम से लाभ दिया जा चुका है और यह प्रक्रिया जारी है।
समारोह में सम्मानित शिक्षकगण: (1) श्री सुधांशु रंजन प्रमाणिक – प्रधानाध्यापक, पी.एम.श्री रा.म.वि. ग्राम विकास सिल्ली, राँची। (2) श्रीमती असीमा लकड़ा – प्रतिलिपिक, जिला अभिलेखागार, राँची। (3) श्रीमती माला सामद – स.शि., रा.म.वि. तैमारा, बुण्डू। (4) श्री मृत्युंजय सिंह मुण्डा – स.शि., रा.म.वि. सिल्ली बोर्ड, सिल्ली, राँची. (5) श्री इजहार अहमद – स.शि., रा.म.वि. कैम्बो, माण्डर। (6) श्रीमती मरियम खोया – स.शि., फातिमा बाल मध्य विद्यालय, हुलहुण्डू, नामकुम। (7) श्रीमती सीमा बारला – स.शि., रा.उत्क्रमित मध्य विद्यालय, जोजोसेरेंगे, नामकुम। (8) श्री संजय कुमार – स.शि., रा.प्रा.वि. देवरी, नगड़ी। (9) डॉ. मीनु कुमारी – स.शि., रा.प्रा.वि. गाँधीनगर, राँची। कार्यक्रम के दौरान सभी सम्मानित शिक्षकों को स्मृति चिन्ह, शाल, पुष्पगुच्छ और प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। जिला प्रशासन, राँची द्वारा शिक्षकों के लंबे सेवा योगदान को सम्मानित करने की यह निरंतर पहल है।
