Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»एनएसयूआई के साथ जुड़ा युवाओं का कारवाँ, रांची विश्वविद्यालय अध्यक्ष कैफ अली के नेतृत्व में एनएसयूआई से जुड़े सैकड़ों छात्र
झारखंड

एनएसयूआई के साथ जुड़ा युवाओं का कारवाँ, रांची विश्वविद्यालय अध्यक्ष कैफ अली के नेतृत्व में एनएसयूआई से जुड़े सैकड़ों छात्र

Super_UserBy Super_UserMay 25, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

Ranchi: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के छात्र संगठन भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) का सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आज कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सह-प्रभारी श्री भूपेन्द्र मरावी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश और एनएसयूआई झारखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री बिनय उरांव विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रांची विश्वविद्यालय अध्यक्ष अधिवक्ता कैफ़ अली ने की। कार्यक्रम के दौरान तलहा अफरोज, चाँद अंसारी, निश्चल सोय एवं ऑगस्टीन दीप एक्का ने औपचारिक रूप से एनएसयूआई की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने संगठन से जुड़कर छात्र हित, शिक्षा अधिकार एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव श्री शिव कुमार भगत, श्री सूर्यकांत शुक्ला,श्री सुरेन राम,श्री सुनील सिंह, पूर्व महासचिव श्री सुरेंद्र सिंह तथा एनएसयूआई प्रदेश महासचिव श्री पवन नाग, रांची महानगर अध्यक्ष सतीश केशरी, रांची विश्वविद्यालय महासचिव शादमान ख़ान, डोरंडा महाविद्यालय अध्यक्ष इलयास अंसारी, सचिव जमील अख़्तर भी मौजूद रहे। सदस्यता ग्रहण करने वालों में रेहान गद्दी, दानिश शाह फैज़, शादाब खान, अनस खान, अकमल गद्दी, आसिम रज़ा, कैफ गद्दी, एंडी सैमुअल, अरीब अली, ओज़ाइफा गद्दी, कमरान अंसारी, असद खान, मो. आदिल, शाहिद अली, सादाब खान, जॉर्डन केरकेट्टा, रोहन तिर्की, अंशुल एक्का, धर्मेश मुंडा, अंशु खान, तंजील आलम, दीपक मरांडी, सोनू रहमान एवं हमज़ा खान सहित बड़ी संख्या में छात्र शामिल रहे। प्रदेश सह-प्रभारी श्री भूपेन्द्र मरावी ने कहा “एनएसयूआई संविधान, समान अवसर और छात्र सशक्तिकरण की विचारधारा को आगे बढ़ाने वाला संगठन है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश ने कहा “युवा ही देश की दिशा तय करते हैं। एनएसयूआई छात्रों की आवाज़ और लोकतांत्रिक मूल्यों का मजबूत मंच है। वही एनएसयूआई झारखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री बिनय उरांव ने कहा “बड़ी संख्या में छात्रों का जुड़ना बताता है कि युवा शिक्षा, रोजगार और छात्र अधिकारों के मुद्दों पर जागरूक हैं।
एनएसयूआई रांची विश्वविद्यालय अध्यक्ष अधिवक्ता कैफ़ अली ने कहा ”एनएसयूआई से जुड़ना केवल सदस्य बनना नहीं, बल्कि उस विचारधारा का हिस्सा बनना है जहाँ छात्र हित सर्वोपरि, संगठन सबसे बड़ी शक्ति और संघर्ष परिवर्तन का माध्यम होता है। हमारा लक्ष्य केवल आवाज़ उठाना नहीं, बल्कि छात्रों के अधिकारों को सुनिश्चित करना है।”

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.