Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»नन्हे कलाकारों की तूलिका से जीवंत हुई मां की ममता, अर्थ फाउंडेशन की पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरे भावना के रंग..
झारखंड

नन्हे कलाकारों की तूलिका से जीवंत हुई मां की ममता, अर्थ फाउंडेशन की पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरे भावना के रंग..

avnpostBy avnpostMay 9, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

​रांची : मदर्स डे के पावन अवसर पर बरियातू स्थित एमएमके हाई स्कूल का परिसर भावनाओं और रंगों के अनूठे संगम का गवाह बना। सामाजिक संस्था अर्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित एक भव्य पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी अद्भुत कलाकारी से यह सिद्ध कर दिया कि मां के प्रति उनके प्रेम को शब्दों में नहीं, बल्कि रंगों और कल्पनाओं के माध्यम से और भी गहराई से महसूस किया जा सकता है।
​इस पेंटिंग प्रतियोगिता में 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। बच्चों ने अपनी कूचियों से मां-बच्चे के अटूट और पवित्र रिश्ते को कैनवास पर इस कदर उकेरा कि देखने वाले हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। किसी ने अपनी पेंटिंग में मां के अंतहीन त्याग और संघर्ष को दर्शाया, तो किसी ने मां की सुरक्षा और उसकी शीतल ममता को रंगों के माध्यम से प्रस्तुत किया। बच्चों द्वारा बनाई गई एक-एक कलाकृति मां के प्रति उनकी अगाध श्रद्धा और प्रेम की कहानी बयां कर रही थी।
​कार्यक्रम के सफल आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में अर्थ फाउंडेशन के ट्रस्टी दीपक बंका मौजूद थे। उन्होंने बच्चों की कलाकृतियों को बारीकी से अवलोकन किया और उनके हुनर की जमकर सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ. तनवीर अहमद, प्राचार्या कहकशां परवीन और अर्थ फाउंडेशन के अमित कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डाला और बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि कला ही वह माध्यम है जिससे हम अपनी गहरी भावनाओं को समाज के सामने रख सकते हैं। ​प्रतियोगिता के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नन्हे कलाकारों को सम्मानित किया गया। जजों के लिए इन बेहतरीन पेंटिंग्स में से विजेताओं को चुनना एक कठिन चुनौती थी।

 

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा दिलाना ही लक्ष्य: डालसा

November 2, 2026

रिम्स में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘पैलेस्ट्रा’ का शुभारंभ

November 2, 2026

ईडी अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी मामले में राज्य सरकार पर आठ हजार रुपये का जुर्माना

November 2, 2026

✤ अभी-अभी

कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा दिलाना ही लक्ष्य: डालसा

November 2, 2026

रिम्स में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘पैलेस्ट्रा’ का शुभारंभ

November 2, 2026

ईडी अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी मामले में राज्य सरकार पर आठ हजार रुपये का जुर्माना

November 2, 2026

अपर बाजार के जालान रोड की दुकानों का लीज रद्द करने का आदेश हाई कोर्ट ने किया निरस्त

November 2, 2026

झारखंड में तापमान तीन से चार डिग्री चढ़ा, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आशंका

November 1, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.