रांची : माननीय न्यायमूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा श्री सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश पर एवं माननीय सदस्य सचिव झालसा, कुमारी रंजना अस्थाना एवं माननीय न्यायायुक्त, रांची श्री अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव श्री राकेश रौशन की मौजुदगी में 90 दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है। इसी आलोक में आज दिनांक 08.05.2026 को ईटकी प्रखण्ड के मल्टी पंचायत के पोखरटोली, मोरो एवं मकुन्दा गांव में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पीएलवी अजय गोप एवं संतोष कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
पीएलवी शतीश कुमार ने नालसा 10 स्कीम के तहत साथी, जागृति, आशा और डॉन स्कीम के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि साथी अभियान माननीय नालसा के द्वारा संचालित किया गया है। इस अभियान के तहत वैसे 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे, जो बेसहारा है, निराश्रित है, जिनका कोई आश्रय नहीं है, उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची चिन्हित कर लाभ पहुंचा रहा है और आगे भी पहुंचायेगा। डॉन अभियान पर फोकस करते हुए कहा कि लोग नशा के चपेट में आने से बचे नशीले पदार्थों के बारे में जानकारी दी तथा इसका व्यापार एक जगह से दूसरे जगह ले जाना, भंडारण करना, बेचना और सेवन करना अपराध है। तथा कानून में कठोर सजा का प्रावधान किया गया है। नशा का व्यापक असर सीधे मश्तिष्क पर पड़ता है। साथी अभियान के तहत अब तक 1200 से ज्यादा निराश्रित बच्चे पहचान किये जा चुके है।
श्री सिन्हा ने कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चियों तथा 21 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का विवाह कानून के द्वारा प्रतिबंधित है। इस तरह का बाल विवाह कही सम्पन्न होता है, तो उस विवाह में शामिल होनेवाले दोनों पक्षकार कानून में अपराधी होंगे और उन्हें सजा भी हो सकता है। पीएलवी सोनु कुमार ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची से मिलनेवाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। पायल कुमारी व राकेश मिश्रा ने वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन तथा मईंया सम्मान योजना के बारे में विस्तार से बताया। अजय कुमार गोप व शंकर साहु ने मध्यस्थता तथा लोक अदालत पर फोकस किये।
यह भी ज्ञात हो कि डालसा के पीएलवी ने 09 मई 2026 को आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत की भी जानकारी दी। यह भी ज्ञात हो कि डालसा के द्वारा मौके पर डोर-टू-डोर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।
अंत में डालसा के कार्यरत पीएलवी के द्वारा पम्पलेट व लिफलेट का वितरण भी किया गया।
