मांडर: मांडर स्थित ऑक्सब्रीज स्कूल में आगामी सत्र 2026-27 के लिए नवनिर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह उत्साह पूर्वक आयोजित किया गया। इस चुनावी प्रक्रिया में विद्यालय के छात्र छात्राओं और शिक्षक शिक्षिकाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने मतदान किया इस दौरान दौरान मतदान प्रक्रिया के माध्यम से विद्यालय के हेड ब्वॉय,हेड गर्ल, वाइस हेड ब्वॉय,वाइस हेड गर्ल,हाउस कैप्टन और प्रिपेक्ट्स की नियुक्ति की गई। समारोह का शुभारंभ नवनिर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों के परेड के साथ की गई। तत्पश्चात विद्यालय की प्रधानाध्यापिका एवॉन एक्का ने सभी नवनिर्वाचित छात्र छात्राओं को बैच और सैस पहनाकर सम्मानित किया। छात्र छात्राओं को ईमानदारी ,कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, विद्यालय के मूल्यों का पालन करने की शपथ ली व जिम्मेदारी को एक अवसर के रूप में स्वीकार करते हुए विद्यालय की गरिमा को बरकरार रखने व सकारात्मक बदलाव हेतु संकल्प लिया। मौके पर विद्यालय के निदेशक तौफीक आलम, प्रधानाध्यापिका एवॉन एक्का, जितेंद्र सिंह, नईम अख्तर, असद आलम, विवेक कुमार सिंह, के अलावे विद्यालय के छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
