Ranchi: 518 AIR हासिल कर ब्रदर्स ऐकेडमी के “नैतिक शर्मा” बने रांची टॉपर । मेधावी छात्रों के नाम और पर्सेंटाइल इस प्रकार हैं: नैतिक – 99.97, शिवम – 99.94, राजयोग – 99.91, अनमोल – 99.87, सौरभ – 99.76, सूरज – 99.69, मो. अरीब – 99.69, रोहित राज – 99.63, आदित्य राज – 99.60, सौम्या – 99.59, यश – 99.53, होज़ैफ़ा – 99.52, एवं अन्य। ब्रदर्स ऐकेडमी के 430 छात्रों ने JEE Main परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया।
छात्रों के झूमते समूह ने एक स्वर में अपनी सफलता का श्रेय ऐकेडमी के अनुशासित शैक्षणिक परिवेश और शिक्षकों के छात्रों के प्रति समर्पण को दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन ने ही हमें सफलता की राह पर ला खड़ा किया है। सारगर्भित शिक्षण, शिक्षकों का दिशा-निर्देश, उच्चस्तरीय पाठ्यसामग्री, क्विज़ संचालन और इनका विश्लेषणात्मक मूल्याँकन, संस्थान का उद्देश्य के प्रति समर्पण बहुत उच्च कोटि का है।सिलेबस की समाप्ति के बाद ऐकेडमी द्वारा संचालित टेस्ट सीरिज़ बैट्स ने हमारे डर को पूरी तरह समाप्त कर दिया और आईआईटी की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में बहुत मददगार रहा है
संस्थान के निदेशक पारस अग्रवाल, प्रेम प्रसून और शुभेन्दु शेखर ने कहा कि एक बार फिर हमारे छात्रों की सफलता ने ऐकेडमी का गौरव बढ़ाया है।उन्होंने कहा कि आईआईटी एडवांस परीक्षा में भी इन छात्रों से विशिष्ट प्रदर्शन अपेक्षित है, क्यों कि बच्चों ने पूरे वर्ष जी तोड़ मेहनत कर अपनी क्षमता को निखारा है। सफलता परीक्षा के दिन नहीं बल्कि तैयारी के दौरान गढ़ी जाती है। निदेशकों ने छात्रों की सफलता पर बधाई देते हुऐ आगामी परीक्षाओं के लिये उन्हें शुभकामनाएँ दीं।
सफल छात्रों के अभिभावकों ने भी ब्रदर्स एकेडमी के शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि एकेडमी के शिक्षकों के सतत् परिश्रम ने इन बच्चों को ज्ञान और ऊर्जा से भरे मार्ग की दिशा दिखाई और बच्चों के सघन अध्ययन का परिणाम आशा जनक रहा।
कृपया उपरोक्त समाचार को अपने सम्मानित समाचार पत्र में फोटो सहित प्रकाशित करें। हमारी पूरी टीम आपके सहयोग के लिए आभारी रहेगी।
