Close Menu
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»बायो-मेडिकल वेस्ट निस्तारण के लिए बनेगी नई गाइडलाइन : अजय सिंह
झारखंड

बायो-मेडिकल वेस्ट निस्तारण के लिए बनेगी नई गाइडलाइन : अजय सिंह

Super_UserBy Super_UserApril 10, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची। राज्य में बायो-मेडिकल वेस्ट के सुरक्षित और वैज्ञानिक निस्तारण को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को उच्चस्तरीय बैठक हुई।
इस दौरान मुख्य रूप से झारखंड में बायो-मेडिकल वेस्टल निस्ता्रण करने के लिए एक नई कॉम्प्रिहेंसिव गाइडलाइन तैयार करने का ठोस निर्णय लिया गया। बैठक में अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुरूप एक व्यापक गाइडलाइन बनाई जाए, जिसका पालन राज्य के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों के लिए जरूरी होगा। उन्होंने कहा कि कचरा प्रबंधन में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, क्योंकि इससे पर्यावरण और जन-स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।
मौके पर डीआईसी डॉ सिद्धार्थ सान्याल और डॉ रंजीत ने बताया कि वर्तमान में राज्य में पांच कॉमन बायो-मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट फैसिलिटी संचालित हैं, जहां बायो-मेडिकल कचरे का सुरक्षित निस्तारण किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि नई गाइडलाइन के तहत कचरा प्रबंधन की पूरी प्रक्रिया को और सुदृढ़ किया जाएगा। कचरे के उठाव से लेकर अंतिम निस्तारण तक बारकोडिंग और जीपीएस ट्रैकिंग व्यवस्था मजबूत होगा। बिना उपचार वाले कचरे को 48 घंटे से अधिक समय तक संग्रहित करने पर रोक लगाई जाएगी।
बैठक में कहा गया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसमें पर्यावरण मुआवजा दंड लगाने के साथ-साथ संबंधित संस्थान का पंजीकरण रद्द करने तक की कार्रवाई शामिल होगी। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

दावा आपत्ति फेज में 15 अगस्त को सभी मतदान केंद्रों पर होगा ग्राम सभा का आयोजन: के. रवि कुमार

July 27, 2026

पर्यावरण संरक्षण एवं ग्रामीणों की आजीविका संवर्धन पर कार्य करें वन अधिकारी: पीसीसीएफ

July 27, 2026

2 अगस्त को मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा द्वारा 51 जोड़ों के साथ होगा भव्य रुद्राभिषेक एवं भजन जैमिंग संध्या का आयोजन

July 26, 2026

✤ अभी-अभी

दावा आपत्ति फेज में 15 अगस्त को सभी मतदान केंद्रों पर होगा ग्राम सभा का आयोजन: के. रवि कुमार

July 27, 2026

पर्यावरण संरक्षण एवं ग्रामीणों की आजीविका संवर्धन पर कार्य करें वन अधिकारी: पीसीसीएफ

July 27, 2026

प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्री बनने के बाद प्रह्लाद जोशी, कहा, नई जिम्मेदारी को पूरी क्षमता से निभाऊंगा

July 26, 2026

2 अगस्त को मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा द्वारा 51 जोड़ों के साथ होगा भव्य रुद्राभिषेक एवं भजन जैमिंग संध्या का आयोजन

July 26, 2026

नीट,जेपीएससी और जेसीसी में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ पार्टी करेगी आंदोलन : हरिनाथ साहू

July 26, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.