ओरमांझी: आरटीसी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में इंस्टिट्यूशन इनोवेशन कौंसिल के तहत शैक्षणिक सत्र 2025-26 के क्वार्टर 3 की 10वीं महत्वपूर्ण बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संस्थान के प्राचार्य डॉ एन हरि बाबू ने की।
इस अवसर पर आई आई सी के प्रेसिडेंट डॉक्टर अरविंद कुमार, वाइस प्रेसिडेंट सह समन्वयक अमृत एवं तकनीकी समन्वयक सोनू कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं बाह्य विशेषज्ञ सदस्यों के रूप में डॉक्टर अवनीत जोशी एवं मनीष पीयूष भी शामिल थे।
बैठक में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों में नवाचार, स्टार्टअप संस्कृति एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस दौरान विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने एआई आधारित प्रोजेक्ट, उद्यमिता विकास, एम एस एम ई जागरूकता, आई पी आर और स्टार्टअप पंजीकरण जैसे विषयों में सक्रिय रुचि दिखाई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि छात्रों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित समाधान,पोस्टर डिजाइन, इनोवेशन कैलेंडर, लघु व्यवसाय विकास, सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं वित्तीय मार्गदर्शन से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
अंत में सभी सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने संस्थान में नवाचार और उद्यमिता की संस्कृति को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
