मांडर : मांडर मिशन स्थित संत अन्ना इंटर कॉलेज परिसर साइंस एंड आर्ट एग्जिवीसन आयोजित किया गया।इस एग्जिबसन का शुभारंभ परंपरागत तरीके से मदर ल्योक्रिता तिर्की और कमिटी मेंबर के द्वारा किया गया। छात्र छात्राओं के द्वारा विज्ञान, संस्कृतिक विविधता, प्रकृति संतुलन विषय पर मनमोहक प्रदर्शनी लगाई गई। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सिस्टर मैरी बागे ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह की आयोजन से बच्चों के बीच ज्ञान,कला, संस्कृति को एक ही मंच पर प्रदर्शित करने की दिशा में निर्णायक पहल साबित होगी जिससे बच्चों को के बीच विशेष विषय से संबंधित वस्तुओं का एक सुव्यवस्थित संग्रह होती है , इस तरह के प्रदर्शनी के माध्यम से छात्र छात्राओं में जिज्ञासा और क्रियात्मकता को बढ़ावा मिलने के साथ साथ सर्वांगीण विकास में सहायक होगी, मौके पर मदर ल्योक्रिता तिर्की, मार्था टोप्पो, अरुण खलखो, जुएल तिग्गा, शइद अख्तर, अनिल खलखो, विवियना एक्का, के अलावे अन्य मौजूद रहे।
