Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»एचईसी यूनियनाें के बीच कर्मियों के वेतन भुगतान की मांग तेज
झारखंड

एचईसी यूनियनाें के बीच कर्मियों के वेतन भुगतान की मांग तेज

Super_UserBy Super_UserApril 6, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची। हेवी इंजीनियर्स कॉरपोरेशन (एचईसी) लिमिटेड में कार्यरत विभिन्न श्रमिक संगठनों ने प्रबंधन से लंबित वेतन के भुगतान की मांग काे तेज कर दी है
हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन, एचईसी लिमिटेड श्रमिक कर्मचारी यूनियन, एचईसी मजदूर संघ, एचईसी श्रमिक संघ और जनता मजदूर यूनियन के प्रतिनिधियों ने निदेशक उत्पादन और निदेशक वित्त से मुलाकात कर कर्मचारियों के चार माह के वेतन का जल्द देने की मांग की। हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन (इंटक) के महामंत्री लीलाधर सिंह ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कर्मचारी वेतन नहीं मिलने से पैदा हुई खराब आर्थिक स्थिति को लेकर काफी परेशान हैं।
इसे देखते हुए तत्काल वेतन भुगतान जरूरी है, जिससे कर्मचारियों में कार्य के प्रति उत्साह बढ़ेगा। प्रबंधन की ओर से निदेशक उत्पादन ने आश्वासन दिया कि वेलनेस सेंटर की बिक्री नहीं होगी और कर्मचारियों को पूर्व की तरह चिकित्सा सुविधाएं मिलती रहेंगी। वहीं निदेशक वित्त ने जानकारी दी कि स्थायी और अस्थायी कर्मचारियों का पीएफ लेजर जल्द उपलब्ध कराया जाएगा और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के 2023-24 के पीएफ का भुगतान जल्द किया जाएगा।
बैठक में प्लांट कैंटीन, स्वच्छता, पेयजल, सुरक्षा उपकरण और स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई को लेकर भी चर्चा हुई। यूनियन नेताओं ने एचईसी को बंद नहीं होने देने का संकल्प लिया। बैठक में गिरीश कुमार चौहान, राम मोहन बैठा, जगन्नाथ राम सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.