Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»देश»असम के चाय बागान मजदूरों के हक की आवाज़ बनेगा झामुमो: हेमंत सोरेन
देश

असम के चाय बागान मजदूरों के हक की आवाज़ बनेगा झामुमो: हेमंत सोरेन

Super_UserBy Super_UserApril 5, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

चराइदेव/सोनारी/असम/रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोनारी विधानसभा क्षेत्र की जनसभा में चाय बागान श्रमिकों के शोषण और पहचान के संकट को उठाते हुए निर्णायक संघर्ष का आह्वान किया है।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए स्पष्ट किया कि उनका यहाँ आना महज एक राजनीतिक कदम नहीं, बल्कि चाय बागान क्षेत्र के आदिवासियों, किसानों और मजदूरों के संघर्ष में साझीदार बनने का एक अटूट संकल्प है। उन्होंने जनता को उनकी सामूहिक शक्ति का अहसास कराते हुए कहा कि यदि यह संगठित समाज अपनी ताकत पहचान ले, तो सत्ता को उनके निर्देशों पर झुकना ही होगा।
मुख्यमंत्री ने चाय बागानों में मजदूरी की वर्तमान दर ₹250 को अपर्याप्त और मजदूरों के साथ एक क्रूर मजाक करार दिया। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के इस दौर में इतनी कम राशि से सम्मानजनक जीवन संभव नहीं है। चुनाव के समय किए जाने वाले लोकलुभावन वादों और वित्तीय सहायता को उन्होंने मजदूरों को गुलाम बनाए रखने की एक सोची-समझी साजिश बताया और लोगों से अपील की कि वे चंद रुपयों के बदले अपना भविष्य न बेचें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बंगाल के समय से यहाँ काम कर रहे आदिवासियों ने असम को तो अपना लिया, लेकिन व्यवस्था ने उन्हें उनकी सही पहचान अब तक नहीं दी। उन्होंने पड़ोसी राज्यों का उदाहरण देते हुए कहा कि जहाँ अन्य राज्यों में आदिवासियों की अपनी पहचान और अधिकार सुरक्षित हैं, वहीं असम के आदिवासी अपनी पहचान के लिए आज भी संघर्षरत हैं, जिसका मुख्य कारण उनकी एकता में कमी और राजनीतिक उपेक्षा है।
हेमंत सोरेन ने बताया कि कैसे झारखंड की जनता ने पूर्ववर्ती डबल इंजन सरकार की जनविरोधी नीतियों को उखाड़ फेंका और अपनी अस्मिता की रक्षा की। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि झारखंडी समाज भीख नहीं मांगता बल्कि लड़कर अपना हक हासिल करना जानता है। उन्होंने बलदेव तेली को एक मजबूत प्रतिनिधि बताते हुए जनता से अपने अधिकारों के लिए जागने और एकजुट होने की अपील की।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.