रांची, अबुआ अधिकार मंच के इंचार्ज (यूथ एंड स्टूडेंट अफेयर्स) अभिषेक शुक्ला के नेतृत्व में आज मंच के सदस्यों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफेसर डॉ राजीव मनोहर से शिष्टाचार मुलाकात की।अभिषेक शुक्ला एवं मंच के सदस्यों ने कुलपति महोदय को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का चित्र भेंट करते हुए नई जिम्मेदारी संभालने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के दौरान अभिषेक शुक्ला ने विश्वविद्यालय में राजभवन के आदेश एक व्यक्ति एक पद का पालन सुनिश्चित करने, छात्र संघ चुनाव अभिलंब करने, विश्वविद्यालय में रिक्त पड़े शिक्षकों के पद पर नियुक्ति प्रक्रिया अग्रसारित करने विश्वविद्यालय मेंअध्ययनरत छात्र-छात्राओं का अटेंडेंस 75% अनिवार्य करने समेत विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कुलपति से आग्रह किया कि विश्वविद्यालय में शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ बनाने, लंबित सत्रों को नियमित करने, परीक्षा परिणाम समय पर जारी करने तथा छात्रों की मूलभूत समस्याओं के समाधान हेतु ठोस एवं प्रभावी कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन यदि छात्र हितों को प्राथमिकता देते हुए कार्य करेगा, तो इससे न केवल शिक्षा व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि छात्रों का भविष्य भी सुरक्षित होगा।
कुलपति महोदय ने भी सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्र हितों के प्रति प्रतिबद्ध है और सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
अंत में अभिषेक शुक्ला ने आशा व्यक्त की कि विश्वविद्यालय प्रशासन एवं छात्र संगठनों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा दी जाएगी।
प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से: इसे सुधार कर सही तरह से प्रेस विज्ञप्ति में तब्दील करें
