Close Menu
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»रांची»माननीय मुख्यमंत्री जी के संवेदनशील दिशा-निर्देशों के आलोक में राँची जिले में चौकीदारों की नियुक्ति प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी रखा गया:-उपायुक्त
रांची

माननीय मुख्यमंत्री जी के संवेदनशील दिशा-निर्देशों के आलोक में राँची जिले में चौकीदारों की नियुक्ति प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी रखा गया:-उपायुक्त

avnpostBy avnpostSeptember 16, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

Ranchi: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने आज दिनांक 16 सितंबर 2025 को राँची के समाहरणालय, ब्लॉक-ए, सभागार में चौकीदारों की सीधी नियुक्ति के लिए अंतिम रूप से चयनित 251 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर राँची श्री उत्कर्ष कुमार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राँची श्री प्रवीण पुष्कर, पुलिस अधीक्षक शहर राँची श्री अजीत कुमार, प्रभारी उप समाहर्ता सामान्य शाखा राँची श्री बिवेक सुमन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राँची श्रीमती उर्वशी पांडेय और सर्जेट मेजर श्री आनंद खलखो उपस्थित थे।
नवचयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि चौकीदारों को दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ करना होगा। उन्होंने कहा, *“माननीय मुख्यमंत्री जी* के संवेदनशील दिशा-निर्देशों के आलोक में राँची जिले में चौकीदारों की नियुक्ति प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी रखा गया है। सभी नियमों और प्रक्रियाओं का पालन करते हुए यह नियुक्ति की गई है।”
उपायुक्त ने नवचयनित चौकीदारों से समाज सेवा के प्रति समर्पण और उत्साह बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “आप सभी को समाज के लिए बेहतर कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ है। प्रशिक्षण के बाद आपकी पदस्थापन होगी, और इस दौरान आपको समाज की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। यह जिम्मेदारी विकसित गाँव, विकसित राज्य और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देगी।”
उपायुक्त ने विशेष जोर देते हुए नवचयनित चौकीदारों से नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा, “ईश्वर ने आपको सरकारी सेवा में आने का सुनहरा अवसर प्रदान किया है, जिससे समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लेकिन नशा आपके और आपके परिवार के लिए हानिकारक है। यह आर्थिक और सामाजिक नुकसान का कारण बनता है।” उन्होंने खैनी, तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने की सलाह दी और कहा कि कुछ लोग आपको गलत रास्ते पर ले जाने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आपको दृढ़ता के साथ नशे से बचना होगा।
उपायुक्त ने समकालीन चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि देश में ड्रग्स का चलन बढ़ रहा है, और कुछ लोग गैरकानूनी तरीके से अफीम की खेती कर रहे हैं। उन्होंने चौकीदारों से अपने क्षेत्र में ऐसी गतिविधियों पर नजर रखने और प्रशासन को सूचित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा, “आपको समाज के असामाजिक तत्वों से सावधान रहना है, जो आपको लालच देकर गलत रास्ते पर ले जाने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसी गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।”
अनुमंडल पदाधिकारी सदर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और पुलिस अधीक्षक शहर ने भी नवचयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी और उनके उत्तरदायित्वों को पूरी संजीदगी से निभाने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि चौकीदारों को अपने कार्यों को कैसे व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से पूरा करना है।
उपायुक्त ने नवचयनित चौकीदारों से अपील की कि वे अपने कर्तव्यों का पालन पूरी ईमानदारी और लगन के साथ करें, ताकि समाज और राज्य का विकास सुनिश्चित हो सके।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

2 अगस्त को मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा द्वारा 51 जोड़ों के साथ होगा भव्य रुद्राभिषेक एवं भजन जैमिंग संध्या का आयोजन

July 26, 2026

नीट,जेपीएससी और जेसीसी में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ पार्टी करेगी आंदोलन : हरिनाथ साहू

July 26, 2026

खेलारी व बुढ़मू के सभी लिगल-एड-क्लिनिकों का डालसा टीम ने औचक निरीक्षण किया

July 26, 2026

✤ अभी-अभी

प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्री बनने के बाद प्रह्लाद जोशी, कहा, नई जिम्मेदारी को पूरी क्षमता से निभाऊंगा

July 26, 2026

2 अगस्त को मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा द्वारा 51 जोड़ों के साथ होगा भव्य रुद्राभिषेक एवं भजन जैमिंग संध्या का आयोजन

July 26, 2026

नीट,जेपीएससी और जेसीसी में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ पार्टी करेगी आंदोलन : हरिनाथ साहू

July 26, 2026

खेलारी व बुढ़मू के सभी लिगल-एड-क्लिनिकों का डालसा टीम ने औचक निरीक्षण किया

July 26, 2026

मंगलम ऑप्टिकल में बीसीआई प्लैटिनम का पावर वन टू वन कार्यक्रम आयोजित

July 26, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.