ओरमांझी: आरटीसी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी आनंदी ओरमांझी में शनिवार को इंडियन सोसाइटी फॉर टेक्निकल एजुकेशन (ISTE) के स्टूडेंट चैप्टर का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य डॉ. एन. हरि बाबू द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
कार्यक्रम का संचालन प्रिय रंजन, सहायक प्राध्यापक, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा किया गया। उन्होंने ISTE के उद्देश्यों, महत्व एवं छात्रों के लिए इसके लाभों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह मंच तकनीकी उत्कृष्टता,नवाचार,अनुसंधान, नेतृत्व क्षमता एवं व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहित करता है।
इस अवसर पर ISTE स्टूडेंट चैप्टर के पदाधिकारियों की घोषणा एवं नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। स्नेहा कुमारी को प्रेसिडेंट, दीपक कुमार को वाइस प्रेसिडेंट, आर्यन सावंत को स्टूडेंट चेयरपर्सन, दीपेश कुमार को स्टूडेंट सेक्रेटरी, आकाश कुमार को जॉइंट सेक्रेटरी, आकांक्षा केरकेट्टा को ट्रेजरर, अनिकेत कुमार को जॉइंट ट्रेजरर तथा आर्यन सोनी को एग्जीक्यूटिव मेंबर नियुक्त किया गया। प्रिय रंजन को ISTE स्टूडेंट चैप्टर का फैकल्टी कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है, जो चैप्टर की सभी शैक्षणिक एवं तकनीकी गतिविधियों का मार्गदर्शन करेंगे।
अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. एन. हरि बाबू ने कहा कि ISTE स्टूडेंट चैप्टर छात्रों के लिए एक सशक्त मंच सिद्ध होगा, जिसके माध्यम से विशेषज्ञ व्याख्यान, साप्ताहिक क्विज, औद्योगिक भ्रमण, प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कार तैयारी, उद्यमिता विकास कार्यक्रम तथा व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने छात्रों से इस मंच का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की।
कार्यक्रम में संस्थान के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।
