Ranchi: चिरंजीवी कॉन्सेप्ट स्कूल में कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की निदेशिका डॉ माया कुमार, उप- निदेशक एस के सिन्हा तथा प्राचार्या श्वेता त्रिपाठी के हाथों से दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
विदाई समारोह का आयोजन कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों द्वारा किया गया था। बच्चों ने बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का स्वागत गुलाब देकर उनके माथे पर तिलक लगाकर किया।
इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा कक्षा ग्यारहवीं के बच्चों द्वारा पूछे गए पहेलियों को सुलझाया। उन्होंने विभिन्न प्रकार के गेम्स का भी आनंद लिया। कार्यक्रम में विद्यालय की निदेशिका महोदया, उप निदेशक महोदय एवं प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों को संबोधित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद प्रदान किए। पूरा कार्यक्रम भावनाओं, उल्लास और गरिमा से परिपूर्ण रहा, जो सभी के लिए स्मरणीय बन गया।
