रांची, बेड़वारी। झारखंड प्रदेश तेली समाज की ओर से बेड़वारी गांव में संगठन विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को संपन्न हुई। बैठक का उद्देश्य गांव स्तर पर समाज की कमिटी का गठन कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाना था।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश तेली समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरूण साहू रहे। अपने संबोधन में उन्होंने संगठन की मजबूती, आपसी एकता, सामाजिक अधिकारों की रक्षा तथा समाज के विकास में युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी पर बल दिया। उन्होंने कहा, “संगठन मजबूत होगा, तभी समाज मजबूत होगा।”कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव श्री घनीनाथ साहू, रांची जिला अध्यक्ष श्री जेम्स कश्यप, केंद्रीय कमिटी सदस्य श्री काशीनाथ महतो तथा पुंदाग ग्राम तेली समाज अध्यक्ष श्री राम कुमार, सुगनु के अध्यक्ष आलोक साहू, विद्यार्थी उपस्थित थे। इन सभी ने समाज के लोगों से एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।बैठक की अध्यक्षता श्री नरेश साहू ने की तथा संचालन श्री चतुर साहू ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से बेड़वारी ग्राम कमिटी का गठन किया गया, जिसमें श्री नरेश साहू को ग्राम अध्यक्ष और श्रीमती ममता देवी को महिला अध्यक्ष चुना गया।कार्यक्रम के अंत में नवगठित कमिटी को समाज के सभी सदस्यों ने बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
