Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»नगर निकाय चुनाव तिथि अविलंब घोषित करें झारखंड सरकार : डॉ प्रदीप कुमार वर्मा
झारखंड

नगर निकाय चुनाव तिथि अविलंब घोषित करें झारखंड सरकार : डॉ प्रदीप कुमार वर्मा

Super_UserBy Super_UserJanuary 2, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

बुंडू: आज बुंडू स्थित राधारानी मंदिर प्रांगण में भाजपा द्वारा आगामी 05 जनवरी 2026 को अनुमंडल कार्यालय बुंडू में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन को सफल बनाने को लेकर तैयारी बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता बुंडू नगर मंडल अध्यक्ष सुबोध मुखर्जी ने की तथा संचालन भाजयुमो जिलाध्यक्ष विवेक जायसवाल ने किया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सह भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप कुमार वर्मा शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ प्रदीप वर्मा ने कहा कि राज्य में अफसरशाही हावी है और चुने हुए जनप्रतिनिधियों (पार्षद, मेयर आदि) के न होने से नगर निकायों में मनमानी और भ्रष्टाचार बढ़ गया है। उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार भाजपा से डरी हुई है इसलिए नगर निकाय चुनाव जानबूझकर नहीं कराना चाहती है।
डॉ प्रदीप वर्मा ने कहा कि दलीय आधारित चुनाव होने पर लोकतांत्रिक पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होगी। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज ने कार्यकर्ताओं से धरना प्रदर्शन को ऐतिहासिक बनाने का अपील किया साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी वार्ड के लिए प्रभारी भी नियुक्त किये।बैठक को की वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश उरांव ने भी संबोधित किया। मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता रंजीत लाहेरी ,पूर्व जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह मुंडा, पूर्व मंडल अध्यक्ष आलोक दास, मंडल अध्यक्ष मेघनाथ महतो, अंबुज रजक ,खगेश महतो, सुभाष महतो व, महावीर सोनी, कालीचरण मुंडा, पूर्व मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र नाथ महतो,बंटी चौधरी, कैलाश हवाई,समेत कई लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम सफल बनाने के लिए प्रभारी जो इस प्रकार है – वार्ड 01- भास्कर मुखर्जी, वार्ड 02 -चंदन मछुआ, विशाल कुमार, वार्ड 03- कैलाश हलवाई, विशाल कुमार, वार्ड 04- सुबोध मुखर्जी, वार्ड 05-अर्जुन महतो, धीरेंद्र नाथ महतो, वार्ड 07-आलोक दास,किरण देवी, वार्ड 08-राजेश उरांव, वार्ड 09-विवेकानंद जायसवाल, वार्ड 10-रंजीत लाहेरी, वार्ड12-लक्ष्मण सिंह मुंडा, एवं वार्ड 13-0महेश मुंडा ।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.