ओरमांझी: नितिन नबीन के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद भाजपा के युवा नेता सह युवा दस्तक के अध्यक्ष आशीष साहू ने उन्हें दिल्ली स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में मिलकर प्राप्त कार्यभार की बधाई एवं शुभकामनाएं दी.उन्होंने बधाई देने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं भाजपा संसदीय बोर्ड के वरिष्ठ नेताओं द्वारा नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई देता हूं. भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव हो, या बिहार में प्रदेश युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष या छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी, उन्होंने संगठन के हर दायित्व को पूरी निष्ठा और सफलता से निभाया है. बिहार में 5 बार विधायक एवं प्रदेश सरकार में मंत्री के रूप में उनके पास जनता के बीच लम्बे समय से कार्य करने का अनुभव है. आज उनका राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनना दिन-रात परिश्रम करने वाले हर युवा भाजपा कार्यकर्ता का सम्मान है. मैं उनके नवीन दायित्व और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देता हूं.आगे उन्होंने नववर्ष की बधाई देते हुए कहा कि नितिन नवीन जी के साथ झारखंड प्रभारी तरुण चुघ जी से भी आत्मसात करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
