रांची। रोटरी क्लब रांची नॉर्थ की ओर से किशोर नगर स्थित बॉयज़ हॉस्टल में सामाजिक सेवा के तहत गर्म कपड़े (जैकेट) और केक का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान हॉस्टल के संचालक मंडल के सदस्यों को सर्दी से राहत देने के उद्देश्य से यह सामग्री सौंपी गई। बीते चार दिनों के भीतर किशोर नगर क्षेत्र में रोटरी क्लब रांची नॉर्थ का यह दूसरा सेवा कार्यक्रम है। इससे पूर्व भी रोटरी क्लब रांची नॉर्थ द्वारा इसी संस्था के बच्चों के बीच आहार, पोषक तत्व, गर्म कपड़े एवं केक का वितरण किया गया था। क्लब द्वारा लगातार किए जा रहे इन सेवा कार्यों से जरूरतमंद बच्चों और संस्था से जुड़े लोगों में खुशी का माहौल देखा गया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब रांची नॉर्थ के उपाध्यक्ष समीर कुमार चंद्रा, संस्था के निदेशक फादर वॉल्टर तथा फादर संजय उपस्थित थे। सभी ने क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए आगे भी ऐसे कार्यक्रम जारी रखने की बात कही।
