रांची: नगर निकाय चुनाव को लेकर शनिवार को कटहल मोर में आम आदमी पार्टी रांची जिला कमिटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जोनल पर्यावेक्षक राजेश लिंडा ने की तथा संचालन रांची जोन प्रभारी संगीता तिर्की ने किया. बैठक में नगर निकाय चुनाव प्रभारी के रूप में प्रभात शर्मा और प्रीतम मिश्रा उपस्थित थे।
बैठक में सर्वसम्मती से निर्णय लिया गया कि आम आदमी पार्टी रांची नगर निगम के सभी वार्ड और मेयर के चुनाव में अपने समर्थित उम्मीदवार उतारेगी। प्रदेश से नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक प्रभात शर्मा ने कहा कि झारखंड प्रदेश के सभी सीटों पर आम आदमी पार्टी समर्थित उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। इसकी तैयारी पूरे राज्य में चल रही है।
दूसरे चुनाव पर्यवेक्षक प्रीतम मिश्रा ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी की ओर देश भर में लोग आशा भरी निगाह से देख रहे है। एवं जोनल पर्यवेक्षक राजेश लिंडा ने कहा अरविंद केजरीवाल की कल्याणकारी नीतियों के कारण देश के कई राज्यों में सांसद, विधायक, मेयर, पार्षद आदि चुने गए हैं। झारखंड के नगर-निकाय चुनाव में आप उल्लेखनीय सफलता हासिल करेगी।
कार्यक्रम में जोन प्रभारी संगीता तिर्की, रांची जोन प्रभारी राजेश लिंडा, लीलावती उरांव मेवा लकड़ा, सिवन उरांव, पिंटू उरांव, मंगल दानी मिंज, अभिषेक प्रकाश, विभाकर चतुर्वेदी, कृष्ण कुमार, रजनी तारा मिंज, एवं शांति लकड़ा सहित अन्य उपस्थित रहे।
