Ranchi: झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा द्वारा आम वैश्य जनों को सदस्य बनाने के अभियान की शुरुआत की. भुरकुंडा के जवाहर नगर स्थित केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु के आवासीय कार्यालय में आयोजित बैठक से इस अभियान की शुरुआत की गयी. इस अवसर पर श्रीनिवास अग्रवाल, राजाराम प्रसाद, आदित्य नारायण प्रसाद, मुरलीधर प्रसाद, कैलाश प्रसाद, अशोक साव, अजय साहु, देवकुमार पंडित, उपेन्द्र शर्मा आदि कई लोगों ने आज वैश्य मोर्चा का विधिवत सदस्यता ग्रहण किया और समाज के लिए काम करने की घोषणा की. तत्पश्चात प्रखंड अध्यक्ष मुकेशलाल सिंदूरिया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर आगामी 30 जनवरी को भुरकुंडा में होने वाले वैश्य सद्भावना महासम्मेलन पर चर्चा की गई. बैठक में कहा गया कि भुरकुंडा वैश्य आंदोलन और अभियान की जननी भूमि है. आज पूरे झारखंड में वैश्य समाज की चर्चा होती है, तो इसका श्रेय भुरकुंडा की क्रांतिकारी को जाता है. इसलिए 30 जनवरी को होने वाले वैश्य सद्भावना महासम्मेलन को भव्य और ईतिहासक बनाया जायेगा. बैठक में तय किया गया कि अगली बैठक 3 जनवरी को आयोजित की जायेगी, जिसमें तैयारी समिति, स्वागत समिति एवं प्रचार समिति का गठन किया जायेगा. 3 जनवरी को होने वाली बैठक में रामगढ़ एवं हजारीबाग जिला के सभी पदाधिकारी और सदस्यों को आमंत्रित किया जायेगा. बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने सभी सदस्यों को निर्देश दिया कि वे 1 जनवरी को अपने-अपने घरों में वैश्य मोर्चा का झंडा लगा कर झंडा लगाओ अभियान की शुरुआत करें. साहु ने कहा कि वैश्य मोर्चा वैश्यों का पहरेदार और संरक्षक के जैसा है. हम अपने समाज के हर मुसीबत में खड़ा होने का काम करेंगे. वैश्य समाज को भी संकट के समय मुकाबला करने के लिए तैयार रहना चाहिए.
बैठक के अंत में एक प्रस्ताव पारित कर 20 दिसंबर को भुरकुंडा के विजय ज्वेलर्स में हुई भीषण डकैती कांड की कड़ी निंदा की गयी और पुलिस प्रशासन से अपराधियों के तत्काल गिरफ्तार करने एवं माल बरामद करने की मांग की गई.
