Ranchi: रांची जिले के खलारी थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। केडीएह ग्राउंड के पास एक युवक ने अपनी प्रेमिका को गोली मार दी, जिससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना के बाद आरोपी युवक ने खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घायल युवती को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलते ही खलारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं और पूरे मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। फिलहाल, घटना के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस युवती के बयान का इंतजार कर रही है और मृत युवक की पहचान व आपसी संबंधों की भी जांच की जा रही है।
