मांडर/चान्हो: झारखण्ड सरकार के द्वारा केबिनेट की बैठक में झारखंड में पेसा नियमावली पारित किए जाने पर मांडर और चान्हो में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भव्य जुलूस निकाला। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर झारखंड की महागठबंधन सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता ढोल नगाड़े की थाप पर झूमते नजर आए। प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मो. इस्तेयाक ने झारखंड सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पेसा नियमावली पारित होने से राज्य में ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासी समाज की जल जंगल जमीन की रक्षा हो सकेगी। यह पहल राज्य के आदिवासी मूलवासियों के लिए ऐतिहासिक साबित होगी। इससे राज्य में ग्राम सभा की ताकत बढ़ेगी,और स्वसाशन की दिशा में निर्णायक मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि मो. ग्यास, मंगलेश्वर उरांव, अब्दुल्ला अंसारी ,अजीत सिंह, शिव उरांव, लतीफ अंसारी, मारवाड़ी उरांव, नेहरू उरांव, इर्साद खान, चरवा उरांव, प्रियंका उरांव, के अलावे सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।इधर मांडर में भी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मांगा उरांव के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रताओं ने भव्य जुलूस निकाला और यह जुलूस मांडर प्रखंड मुख्यालय से प्रारंभ होकर टांगरबसली मोड़ तक पहुंची। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता काफी उत्साहित नजर आए।
