Ranchi: जमीअतुल मोमेनीन चौरासी, रांची झारखंड क़ी रूबरू सम्मान प्रोग्राम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत कुरान पाक की तिलावत से की गई,जिसकी सदारात मो मजीद अंसारी ने किया। इस कार्यक्रम में जमीअत के कार्यकारिणी समिती के पदाधिकारी और सदस्यों और डोरंडा के मोमीन पंचायतों के ओहदेदारन के बिच एक दूसरे से परिचित कराते हुए रूबरू कराया गया, जिसके बाद जमीअत के पदाधिकारी को पगड़ी बांध और साफा देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य वक्ताओ ने अपने-अपने कीमती विचारों को रखा।
जिसके बाद आपसी सहमति से विभिन्न बिंदुओं पर सहमति बनी।
1. जमीअत को मजबूती के लिए अलग-अलग स्रोत पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं आम सदस्यों से तय राशि प्राप्त किया जाएगा, गरीबों को सहयोग के लिये ज़कात, ताऊन, फण्ड और मस्जिदों, दुकानों और अन्य जगहों में ताऊन बॉक्स के जरिये फंड को इकट्ठा किया जाएगा।
2. मंत्री हफिज़ूल हसन से मिलकर कडरू स्थित हज हाउस रांची में NEET, JEE के लिये कोचिंग सेंटर सहित अन्य ट्रेनिंग प्रोग्राम संचालित करने के लिए एक प्रतिनिधि मंडल द्वारा मिलकर आवेदन दिया जायेगाI
3. अपर बाजार स्थित बुनकरों के द्वारा बुनाई कर तैयार कपड़ो के बिक्री के लिये दिए गये बाजार (जुलाहा पट्टी) को अतिक्रमण मुक्त कराने और उसमें मल्टी स्टोरेज कॉम्प्लेक्स निर्माण हेतु सरकार और नगर निगम के पदाधिकारी से एक प्रतिनिधिमंडल मिलेगें।
इस कार्यक्रम में जमीअत के अध्यक्ष मो० मजीद अंसारी, उपाध्यक्ष मो० रिज़वान, सचिव नूर आलम, उप सचिव मो० हारिश अंसारी, कोषाध्यक्ष मो० अरशद जेया, प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी जुनैद आलम, मो० नौशाद, मो० राशीद, मो इज़हार अंसारी, मो० ताज़ुद्दीन, मो० जमील, अब्दुल ईमाम, मो० लतीफ़, मो० सलामत अंसारी, मो० रमजान, मो० गुलफाम, सफ़दर सुल्तान, ओवैस आज़ाद, मो० जावेद, मोइजुल अंसारी,मो० फारूक, नज़र इमाम, मोहम्मद फिरोज अंसारी, बेलाल अंसारी, मो० अफ़रोज़ अंसारी, मो० अहसान, सहित और भी लोग उपस्थित थेl
