Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»जिन घरों का मकान संख्या नहीं है उसे नोशनल नंबर देना सुनिश्चित करें पदाधिकारी:के रवि कुमार।
झारखंड

जिन घरों का मकान संख्या नहीं है उसे नोशनल नंबर देना सुनिश्चित करें पदाधिकारी:के रवि कुमार।

Super_UserBy Super_UserDecember 24, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के रवि कुमार ने कहा कि राज्य में मतदान केंद्रों के युक्तिकरण का कार्य चल रहा है। इसके क्रम में मतदान केंद्र एवं इसके क्षेत्र का जियो फेसिंग भी कराया जा रहा है। इसके क्रम में कई ऐसे नए मकान अथवा वैसे मकान जिनका कोई मकान संख्या नहीं है उनके लिए नोशनल नंबर जारी किए जाएंगे। जिससे संबंधित मतदान केंद्र के बीएलओ को अपने मतदाताओं तक पहुंचने में आसानी हो सके । श्री के रवि कुमार निर्वाचन सदन से सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारी के साथ ऑनलाइन माध्यम से बैठक कर रहे थे।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मकान संख्या सही से नहीं चिन्हित करने से एक ही परिवार के मतदाताओं को अलग अलग मतदान केंद्रों पर जाना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति को खत्म करने के लिए नोशनल नंबर जारी करना अत्यन्त आवश्यक है। मतदान केंद्रों के युक्तिकरण में ऐसे सभी मकानों को चिन्हित करते हुए उन्हें नोशनल नंबर देते हुए मतदाताओं को चिन्हित करने का कार्य करें। इसके साथ साथ एक मतदान केंद्र के अंदर 1200 मतदाताओं से अधिक मतदाता सूचीबद्ध न हों इसे भी ध्यान में रखकर ही मतदान केंद्रों के युक्तिकरण का कार्य करें। इस प्रक्रिया से आगामी मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के दौरान आसानी होगी। श्री के रवि कुमार ने कहा कि मतदाता अपने बीएलओ से संपर्क कर सकें इस हेतु बीएलओ के द्वारा घरों पर स्टीकर लगाने का कार्य किया जाना है । इन स्टीकरों पर संबंधित मतदान केंद्र क्षेत्र के बीएलओ का नाम, विधानसभा क्षेत्र, पार्ट नंबर, मकान संख्या/नोशनल मकान संख्या, बीएलओ का फोन नंबर अंकित रहेंगे। इससे मतदाताओं को अच्छे अपने बीएलओ से संपर्क स्थापित करने में मदद मिलेगी। श्री के. रवि कुमार ने कहा कि कम मैपिंग वाले क्षेत्रों में वोटर आउटरीच प्रोग्राम चलाकर मतदाताओं की सहभागिता बढ़ाएं। एक भी योग्य मतदाता छूटे नहीं इसे ध्यान में रखकर अधिक से अधिक मतदाताओं को विगत गहन पुनरीक्षण के मतदाता सूची से मैपिंग करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर नोडल पदाधिकारी श्री देव दास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री धीरज कुमार ठाकुर सहित सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.