चान्हो: चान्हो प्रखंड अंतर्गत सोनचिपी स्थित अखिल भारतीय टाना भगत स्कूल परिसर में अखिल भारतीय टाना भगत संघ का 113 वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अगुवाई बंधुवा टाना भगत के द्वारा किया गया वहीं मंच संचालन शिवचरण टाना भगत के द्वारा किया गया। मंच पर सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मो. मुजीबुल्ला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही टाना भगतों के उत्थान के लिए कार्य करती रही है। टाना भगत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अनुयायी रहे हैं। ये लोग हमेशा ही सादा भोजन उच्च विचार की जीवन शैली को अपनाते हुए आए हैं। और सादगी के साथ अपनी जीवन व्यतीत करते हुए आए हैं। इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने अपनी विचारों को व्यक्त किया। मौके पर भूपेंद्र टाना भगत,रामधन टाना भगत, भुवाल टाना भगत,राजेंद्र टाना भगत,मधुसूदन टाना भगत,सिंगल टाना भगत,लक्ष्मण टाना भगत,सुमेज टाना भगत, केडी गुरु टाना भगत, के अलावे रांची,गुमला,लोहरदगा,लातेहार, पालामु, चतरा जिले से आए हुए सैकड़ों की संख्या में टाना भगत समुदाय के लोग मौजूद रहे।
