रांची: बिजनेस क्रिएशन ऑफ इंडिया (बीसीआई) प्लैटिनम की ओर से पावर वन टू वन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन मेन रोड स्थित आरआर अली मॉल में डिजाइन डी इंटीरियर्स के निदेशक मृत्युंजय केसरी ने किया। श्री केसरी ने इंटीरियर डिजाइन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने कार्य प्रक्रिया, डिजाइन प्लानिंग और प्रोजेक्ट एक्जीक्यूशन को सरल भाषा में समझाते हुए बताया कि किस प्रकार बेहतर इंटीरियर डिजाइन के माध्यम से व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को अधिक आकर्षक और प्रभावी बनाया जा सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीसीआई के मेंटर किशोर मंत्री ने नेटवर्किंग की शक्ति और उससे होने वाले व्यावसायिक लाभों को सरल एवं प्रभावशाली ढंग से समझाया। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में मजबूत नेटवर्क किसी भी व्यवसाय की सफलता की कुंजी है। कार्यक्रम ज्ञानवर्धन, अनुभव साझा करने और बिजनेस नेटवर्किंग के उद्देश्य से आयोजित किया गया। उपस्थित सदस्यों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक बताया। बीसीआई प्लैटिनम के अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि सदस्यों के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से अपने सदस्यों के व्यवसायिक विकास को निरंतर प्रोत्साहित करता रहेगा। इस अवसर पर बीसीआई प्लैटिनम के अध्यक्ष राजेश कुमार, उपाध्यक्ष जूली कुमारी, सचिव रोहन साहा, कोषाध्यक्ष अमर बाजोरिया, डायरेक्टर अजय कुमार, रमेश कुमार, धीरज ग्रोवर, शिव कुमार सिंह समेत बीसीआई के 50 से अधिक सदस्य उपस्थित थे।
