Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»हिंदी साहित्य भारती, झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक संपन्न
झारखंड

हिंदी साहित्य भारती, झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक संपन्न

Super_UserBy Super_UserDecember 21, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची। हिंदी भाषा, साहित्य और संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से हिंदी साहित्य भारती, झारखंड प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक राजधानी रांची के सर्कुलर रोड, लालपुर स्थित होटल सिटी पैलेस में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता हिंदी साहित्य भारती, झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष श्री अजय राय ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री श्री रामनिवास शुक्ल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री डॉ सुनीता कुमारी ने किया ।
बैठक की शुरुआत नवगठित प्रदेश इकाई की औपचारिक घोषणा के साथ हुई, जिसमें प्रदेश पदाधिकारियों का परिचय एवं उनके दायित्वों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर संगठन की आगामी दिशा, संरचना और कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि श्री रामनिवास शुक्ल ने अपने संबोधन में हिंदी साहित्य भारती के राष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी और झारखंड प्रदेश इकाई द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हिंदी केवल भाषा नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक एकता का आधार है। संगठन को गांव-गांव और जिले-जिले तक सक्रिय करना समय की आवश्यकता है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण पर बल देते हुए कहा कि नियमित बैठकें, सक्रिय जिला इकाइयाँ और अनुशासित कार्यप्रणाली ही संगठन को मजबूत बना सकती है। उन्होंने मासिक ऑनलाइन एवं प्रत्यक्ष बैठकों की अनिवार्यता पर जोर दिया और अधिक से अधिक सदस्यों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
बैठक में कोष संग्रह को लेकर भी गंभीर विचार-विमर्श हुआ। संगठनात्मक गतिविधियों के प्रभावी संचालन के लिए कोष की आवश्यकता बताते हुए व्यावहारिक और पारदर्शी उपायों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही जिला स्तर पर संगठन विस्तार को लेकर प्रत्येक जिले में सक्रिय इकाइयों के गठन एवं कार्ययोजना पर सहमति बनी।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.