Ranchi: अपर बाजार के स्वामी श्रद्धानंद पथ पर स्थित आर्यसमाज मंदिर रांची के वार्षिकोत्सव का आज प्रथम दिन था। आज आर्यसमाज मंदिर से रांची के सभी सदस्य गण, समाज के आजीवन संरक्षक श्री एस एल गुप्ता जी, श्रीमती सुशीला गुप्ता जी, प्रधान श्री राजेन्द्र आर्य जी, मंत्री श्री अजय आर्य जी, कोषाध्यक्ष श्री संजय पोद्दार जी , डीएवी बुंडू के प्राचार्य श्री दीपक कुमार जी, डीएवी लालपुर की श्रीमती जुंपा जी और डी ए वी पब्लिक स्कूलों के लगभग 1000 बच्चों और सदस्यों ने मेन रोड , पुस्तक पथ आदि में शोभा यात्रा निकाली। यह तीन दिनों का कार्यक्रम है जिसमें आचार्य विष्णु मित्र वेदार्थी, बिजनौर , उत्तर प्रदेश और पंडित जगत वर्मा पंजाब से पधारे हुए हैं।
इस अवसर पर प्रधान श्री राजेन्द्र आर्य ने कहा कि प्रतिवर्ष की तरह यह शोभा यात्रा समाज में राष्ट्रीय एकता ,प्रेम और सद्भावना हेतु हम निकालते हैं । मंत्री श्री अजय आर्य ने कहा कि इसमें रांची शहर और बुंडू के डीएवी स्कूल के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया है । समाज में प्रति दिन 10.30 से 1.00 बजे तक और सायं 4.30 से 7.30 तक भजन – प्रवचन होंगे। इसमें राष्ट्रीयता, वेदों की ओर लौटो और देश पुनर्जागरण की बात होगी। इस अवसर पर आचार्य विष्णु मित्र वेदार्थी बिजनौर ने कहा कि ईश्वर चौथे सातवें आसमान पर नहीं बल्कि सभी जगह रहने वाला सर्वव्यापक सत्ता है । केवल वही सच्चा मित्र हैं। हम उसी से प्यार करें, फिर कष्ट नहीं होगा, आदि।23 दिसंबर को दोपहर में कार्यक्रम संपन्न होगा।
