Ranchi: डी ए वी नंदराज पब्लिक स्कूल बरियातू की आठवीं की छात्रा सौम्या श्रीवास्तव ने सेंट्रल सरकार द्वारा संचालित इंस्पायर अवार्ड मानक स्कीम के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रोजेक्ट-सह-प्रदर्शनी प्रतियोगिता (SLEPC) 2024–25 में टॉप–15 में स्थान प्राप्त किया है । और अब वह झारखंड सरकार को सेंट्रल में टीम के साथ प्रतिनिधित्व करेगी। सौम्या श्रीवास्तव ने अपने अभिनव विज्ञान प्रोजेक्ट “Civil Servant Cobot” के माध्यम से निर्णायक मंडल को अत्यधिक प्रभावित किया। यह प्रोजेक्ट समाजोपयोगी सोच, वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं तकनीकी नवाचार का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है। सौम्या का चयन राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया, जिसमें झारखंड के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकों एवं प्रबंधन समिति के विद्यालय के प्रधान श्री प्रेम प्रकाश आर्य जी ने सौम्या की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। प्राचार्य डॉ रविप्रकाश तिवारी जी ने कहा कि यह सफलता सौम्या की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा माता-पिता के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा देता रहा हैजिसका प्रतिफल आने लगा है ।
सौम्या की यह उपलब्धि न केवल डी ए वी नंदराज पब्लिक स्कूल बल्कि पूरे रांची जिले के लिए गर्व का विषय है। यह सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी विज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
विद्यालय परिवार सौम्या के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है और आशा करता है कि वह भविष्य में भी इसी प्रकार विद्यालय और समाज का नाम बढ़ाएगी ।
