रांची : जेडीएम इंटर कॉलेज, कांके रोड रांची में क्रिसमस गैदरिंग, न्यू ईयर और 12 वी की छात्र और छात्रओ के फेयरवेल का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में छात्राओं, शिक्षकों और मुख्य अतिथि सियोन तिर्की, प्रिंसपल बेथेसदा स्कूल, कॉलेज निर्देशक सोहन तिग्गा और कॉलेज प्रिंसिपल अर्चना तिग्गा मौजूद थे. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित एवं प्रार्थना गीत और सामूहिक प्रार्थना के साथ हुई. इसके बाद स्वागत गीत हुआ. प्रार्थना नृत्य और क्रिसमस संदेश के माध्यम से प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश दिया गया.इस मौक़े पर केक काटकर क्रिसमस, न्यू ईयर और 12 वी छात्र -छात्राओं को विदाई दिया. इस अवसर पर 11 वी की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गान से अतिथि का स्वागत किया. मुख्य अतिथि सियोन तिर्की ने शांति और सद्भाव का संदेश देते हुए कहा प्रभु यीशु मसीह का जन्म संपूर्ण मानवता के लिए आनंद, आशा और मुक्ति का संदेश है. उन्होंने बताया कि यीशु का जीवन समानता, भाईचारा, बंधुत्व और धार्मिक सद्भाव की शिक्षा देता है. प्रभु का जन्म पाप, सामाजिक बुराइयों और भेदभाव से मुक्ति की प्रेरणा देता है. उन्होंने कहा कि क्रिसमस केवल पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, सेवा और शांति का प्रतीक है. उन्होंने 12 की छात्र की विदाई पर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.
