रांची। स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि के अवसर पर अबुआ अधिकार मंच द्वारा “सेव द रिवर” विषय पर वाद–विवाद प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 22 दिसंबर को मारवाड़ी महाविद्यालय, रांची में प्रातः 11 बजे से किया जाएगा।
इस प्रतियोगिता में रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी महाविद्यालयों के छात्र–छात्राएं भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 5100, द्वितीय स्थान पाने वाले को ₹3100 तथा तृतीय स्थान पाने वाले को 2100 की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही सभी प्रतिभागियों को अबुआ अधिकार मंच की ओर से प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मारवाड़ी महाविद्यालय के प्राचार्य श्री मनोज कुमार होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में युवा समाजसेवी वेदांत कौस्तव तथा अबुआ अधिकार मंच के प्रदेश अध्यक्ष श्री गौतम सिंह उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु अबुआ अधिकार मंच की पूरी टीम एवं मारवाड़ी महाविद्यालय इकाई के पदाधिकारी एवं सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
