रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत स्कूल ऑफ योग विभाग का आठवां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विभाग के निदेशक डॉक्टर सुनील कुमार ने विभाग की आरंभिक यात्रा से अभी तक के उपलब्धियां को बताया साथ ही साथ सभी विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं प्रदान की मुख्य अतिथि डाक्टर अंजेश कुमार विवेकानंद केंद्र के रहे जिन्होंने स्कूल ऑफ योग की उपलब्धियां से हर्ष व्यक्त करते हुए सराहना की और सभी विद्यार्थियों को आशीर्वचन प्रदान किया।
इस अवसर पर जिला स्तरीय युवा महोत्सव, रांची विश्वविद्यालय के प्रतियोगिता में विजयी छात्रों को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया इस अवसर पर विभाग के सभी शिक्षक गण और स्टाफ मौजूद रहे।
सूचित करते चलें कि स्कूल ऑफ योग में एमएससी योगिक साइंस(2 वर्षीय)पीजी डिप्लोमा(1वर्षीय) की नामांकन प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है इच्छुक विद्यार्थी चांसलर पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं अन्य जानकारी के लिए www.schoolofyogaru.in पर लॉगिन कर सकते हैं।
