मांडर : मांडर कॉलेज में व्याप्त अव्यवस्थाओं व शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार लाने जैसे तेरह सूत्री मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रांची जिला ग्रामीण इकाई के कार्यकर्ता व कॉलेज के छात्र छात्राएं भुख हड़ताल पर बैठे हैं। छात्रों का कहना है कि कॉलेज परिसर में अव्यवस्था की झलक देखी जा रही है। कॉलेज मे बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव दिख रहा है,न तो छात्र छात्राओं को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराई जा रही है, न ही साफ सुथरा सौचालय उपलब्ध है। कॉलेज में पिछले कई सालों से नागपुरी, एंथ्रोप्लॉजी कॉमर्स ,उर्दू, इंग्लिश, संस्कृत विषयों के शिक्षक कार्यरत नही हैं। जिसके कारण छात्र छात्राओं को पठन पाठन में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। कॉलेज परिसर में नया भवन बन कर तैयार है लेकिन कॉलेज में नई विषयों की पठन पाठन सुनिश्चित नहीं हो सकी है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से कॉलेज में बीएड, बीएससी , एमएससी, बीबीए, बीसीए,जैसे वोकेस्नल कोर्स की पढ़ाई प्रारंभ जल्द से जल्द करवाया जाए। पुस्तकालय में छात्र छात्राओं के पठन पाठन के लिए पुस्तक उपलध करवायी जाए। महिला सुरक्षा कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए। वहीं दूसरी तरफ कॉलेज के प्राचार्य के पी साही ने कहा कि छात्र हित को ध्यान में रखते हुए छात्र छात्राओं की मांगो को लेकर मिले मांग पत्र को रांची विश्वविद्यालय के अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है। परंतु विश्विद्यालय प्रबंधन की ओर से छात्र छात्राओं से किसी भी तरह की वार्ता शुरू नही हो पाई है। जिसको लेकर छात्रों के बीच काफी अक्रोश भी है। इस भुख हड़ताल पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आदर्श प्रसाद, राहुल ठाकुर, उत्कर्ष नन्द तिवारी, देवेश नन्द तिवारी, शिवम ठाकुर,रवीना कुमारी,फैयाज अहमद , के अलावे अन्य छात्र छात्राएं बैठे हुए हैं। वहीं मांडर कॉलेज में अध्यनरत छात्र छात्राओं ने भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के द्वारा आहूत भूख हड़ताल को अपना नैतिक समर्थन दिया है।
