Ranchi: रोटरी क्लब रांची के तत्वावधान में 19-21 दिसंबर तक तीन दिवसीय रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 के कॉन्फ्रेंस “समागम” का भव्य आयोजन किया जाएगा। रांची क्लब परिसर में होनेवाले इस डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस में रोटरी झारखंड-बिहार के 125 क्लब के 1500 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे।
असिस्टेंट गवर्नर रोटरी इमेज प्रवीण राजगढ़िया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस कॉन्फ्रेंस के लिए पिछले एक वर्ष से रांची के सभी रोटेरियन जोर शोर से लगे है । इस डिस्ट्रिक्ट कॉन्फेंस में बतौर मुख्य अतिथि पास्ट रोटरी इंटरनेशनल प्रेसिडेंट शेखर मेहता, विशिष्ट अतिथि निलेन्दु कुमार सिंह अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक सीसीएल, रोटरी इंटरनेशनल प्रसिडेंट रिप्रजेंटेटिव रवि रमन, राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश जी, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ, जय कुमार रावल, केबिनेट मंत्री महाराष्ट्र सरकार उपस्थित रहेंगे।
इसके अलावा कांफ्रेंस को पास्ट रोटरी इंटरनेशनल डायरेक्टर कमल सांघवी, फाउंडेशन चेयरमैन महेश कोडबागी, रोहित सिंह वरिष्ठ आईएएस मध्यप्रदेश, प्रसिद्ध अभिनेत्री सुधा चंद्रन, साईबर एक्सपर्ट महिमा भालोटिया के साथ ही ग्लैक्सी ऑफ पास्ट गवर्नर भी संबोधित करेंगे।
रोटरी रांची के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा कॉन्फ्रेंस में रोटरी क्लब की सामाजिक गतिविधियों, नई परियोजनाओं, क्लब की मजबूती, भविष्य की योजनाओं और नए प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और सेवा से जुड़े विषयों पर भी बात होगी। यह सम्मेलन रोटरी के सदस्यों को एक-दूसरे से सीखने, अपने अनुभव साझा करने और नए संपर्क बनाने का अवसर देगा।
