मांडर /चान्हो: चान्हो प्रखंड के सोंस लैम्प्स परिसर में झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत धान अधिप्राप्ति केंद्र का जिला परिषद सदस्य आदिल अजीम के द्वारा विधिवत रूप से फीता काट कर शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि झारखंड सरकार के कृषि विभाग की ओर से झारखंड के किसानों की हित को ध्यान में रखते हुए सरकारी दर पर धान अधिप्राप्ति केंद्र में धान खरीदी जा रही है । सरकार की महत्वाकांक्षी पहल से किसानों की फसलों का उचित मूल्य दिया जाएगा। किसानों के बीच 2400 रूपए प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा । किसानों की खाते में 24 घंटे के अंदर राशि उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से योजना का लाभ उठा कर अपनी फसलों का उचित मूल्य प्राप्त करने की अपील भी की।इधर मांडर प्रखंड के ब्राम्बे ,व मंदरो लैम्प्स परिसर में कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शमीम अख्तर , व प्रखंड प्रमुख फिलिप सहाय एक्का के द्वारा विधिवत रूप से धान अधिप्राप्ति केंद्र का फीता काट कर शुभारम्भ किया। इस दौरान मांडर के बीसीओ मोती लाल पाल ने किसानों को बताया कि झारखंड सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठाने के लिए जिन किसानों का पंजीकरण नहीं हो पाया है वे नजदीकी प्रज्ञा केंद्र में जाकर जरूरी कागजात लेकर जाएं और अपना पंजीकरण करा कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। या तो इ उपार्जन पोर्टल के माध्यम से स्वयं भी अपने स्मार्ट फोन पर ऑन लाइन निबंधन कर सकते हैं। मौके पर बीसीओ मांडर मोतीलाल पाल,सांसद प्रतिनिधि मो .ग्यास, उप प्रमुख अमानत अंसारी, मुखिया सुकरा उरांव, जयवंत तिग्गा, तबारक खान, होसे उरांव, सुका उरांव, उप प्रमुख चान्हो शिव चरण उरांव,अजय कुमार, के अलावे अन्य मौजूद रहे।
