ओरमांझी। ऑल क़रमा इरबा नौजवान कमेटी द्वारा रविवार को मदरसा मजहरूल उलूम इरबा में पढ़ाई करने वाले 150 बच्चों और उस्तादों को ठंड से बचने के लिए जैकेट वितरित किया गया। जैकेट मिलने से बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मालूम हो की इस मदरसा में झारखंड के अलावा देशभर से बच्चे पढ़ने आते हैं जिसमें अधिकतर बच्चे गरीब असहाय होते हैं। प्रोग्राम की शुरुआत तिलावत कलाम पाक से हुई, जिसके बाद मदरसा के नाजिम हजरत मुफ़्ती इमरान नदवी ने नौजवानों का हौसला अफजाई करते हुए
कहा कि मेहमान ए रसूल की जरूरतों को पूरा करना और उनकी मदद करना काफी नेक का काम है. यही बच्चे कल इल्में दीन का चिराग रोशन करेंगे, यही बच्चे कल लोगों इमाम बनेगे.मखतब व मदरसो में अपना अहम रोल अदा करेंगे वहीं उन्होंने कहाँ अल्लाह आखिरत में पूछेगा मैं भूखा था मैं बीमार था क्या तुमने मेरी खातिर गिरी की थी. जो इस तरह के कार्य करेंगे वह अल्लाह रब्बुल इज्जत के यहां कामयाब होंगे.इस तरह के नेक काम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए महत्वपूर्ण हैं। वही इस मौके पर मौलाना समीउल हक ने मदरसा के लिए जमीन देने वाले एवं मस्जिद के खातिर अपने जीवन समर्पित करने वाले लोगों की कुर्बानियों को याद करते हुए कहा कि उन्हीं की बदौलत यह आज दिन दोगुनी तरक्की कर रही है.बहुत जल्द बच्चों के लिए एक बड़ा हॉल तामीर किया जाएगा जहां पर बच्चे तालीम हासिल करेंगे. जिसकी तैयारी चल रही है. जनवरी में इसकी संगे बुनियाद रखी जाएगी. वहीं उन्होंने नौजवानों से कहा कि तालीम के बढ़ावा देने के लिए इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए तैयार रहे. वही मदरसा के तालिब इल्मों ने शानदार नात पाक सुना कर लोगों को खुश कर दिया. कार्यक्रम की समाप्ति पर संयुक्त रूप से देश की खुशहाली अमन चैन की दुआएं मांगी गई। मौके पर नौजवान कमेटी के जिम्मेदार एवं सदस्य मौजूद थे।
